पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 7 may)। आज का सुविचार… कौन गलत कौन सही, इसमें ध्यान देने से कहीं बेहतर है, कि हम खुद अपनी उन्नति में ध्यान केंद्रित करें। क्योंकि अगर मै सही हूँ, तो मैं जितनी उन्नति करूंगा, उतना ही लोगों की उन्नति में सहयोगी हो सकूँगा।
श्री गणेशाय नम:
पंचाग एवं राशिफल – 07-05-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- दशमी 10:19:13, पश्चात-एकादशी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 24 वैशाख गते,
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 18:16:11, पश्चात-उत्तरफाल्गुनी,
योग- व्याघात 25:03:44,
करण- गर 10:19:13, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- सिंह 24:56:40, पश्चात-कन्या राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:36:54,
सूर्यास्त- 18:58:45,
दिन काल- 13:21:51,
रात्री काल- 10:37:25,
चंद्रोदय- 14:28:54,
चंद्रास्त- 27:04:17*,
राहू काल- 12:18-13:58 अशुभ,
यम घंटा- 07:17-08:58 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 अशुभ,
प्रदोष- 18:59-21:07 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है। एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। चावल एवं साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है। धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 7 may)
लाभ- 05:37 – 07:17 शुभ,
अमृत- 07:17 – 08:57 शुभ,
काल- 08:57 – 10:38 अशुभ,
शुभ- 10:38 – 12:18 शुभ,
रोग- 12:18 – 13:58 अशुभ,
उद्वेग- 13:58 – 15:38 अशुभ,
चर- 15:38 – 17:19 शुभ,
लाभ- 17:19 – 18:59 शुभ,
रात्रि की चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 7 may)
उद्वेग- 18:59 – 20:18 अशुभ,
शुभ- 20:18 – 21:38 शुभ,
अमृत- 21:38 – 22:58 शुभ,
चर- 22:58 – 24:17 शुभ,
रोग- 24:17 – 25:37 अशुभ,
काल- 25:37 – 26:57 अशुभ,
लाभ- 26:57 – 28:17 शुभ,
उद्वेग- 28:17 – 29:36 अशुभ,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 7 may)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 7 may)
बुध- 05:37 – 06:44,
चन्द्र- 06:44 – 07:51,
शनि- 07:51 – 08:57,
बृहस्पति- 08:57 – 10:04,
मंगल- 10:04 – 11:11,
सूर्य- 11:11 – 12:18,
शुक्र- 12:18 – 13:25,
बुध- 13:25 – 14:31,
चन्द्र- 14:31 – 15:38,
शनि- 15:38 – 16:45,
बृहस्पति- 16:45 – 17:52,
मंगल- 17:52 – 18:59,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 7 may)
सूर्य- 18:59 – 19:52,
शुक्र- 19:52 – 20:45,
बुध- 20:45 – 21:38,
चन्द्र – 21:38 – 22:31,
शनि- 22:31 – 23:24,
बृहस्पति- 23:24 – 24:17,
मंगल- 24:17 – 25:11,
सूर्य- 25:11 – 26:04,
शुक्र- 26:04 – 26:57,
बुध- 26:57 – 27:50,
चन्द्र- 27:50 – 28:43,
शनि- 28:43 – 29:36,
आज 7 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 7 may)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके शत्रु और विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे क्योंकि आपके अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए भी तत्पर रहेंगे जिससे आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में काम का दबाव बना रह सकता है और आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आप कुछ कोर्स में दाखिला के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। शुभांक – 4 और शुभ रंग – फिरोजी है। (Aaj ka rashifal 7 may)
2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आपके परिवार में आप अपने परिजनों के साथ खुशी के माहौल में समय बिताएंगे। आपको मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। आपकी मुलाकात किसी पूर्व परिचित व्यक्ति से अचानक हो सकती है। दोपहर बाद आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 7 may)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि वालों पर लक्ष्मी नारायण की कृपा रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। जीवनसाथी से आपको लाभ और और सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है। आपको कोई कीमती वस्तु मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 7 may)
4 कर्क राशि :- आज के दिन आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। अगर आप बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो आपको प्रयास में सफलता मिलेगी। विरोधी भी आपके शांत रहेंगे। सलाह है कि जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – धानी है। (Aaj ka rashifal 7 may)
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको अपने प्रयास और परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। राजनीति में आपका प्रभाव बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र के आपके काम कल बनेंगे। शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे। कारोबार में अच्छी कमाई होगी लेकिन कुछ तकनीकी समस्या भी आ सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 7 may)
6 कन्या राशि :- आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे। आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि लंबे समय से घर में कोई परेशानी चल रही थी तो उसका समाधान हो सकता है जिससे राहत की सांस लेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, यही आपकी सफलता का मंत्र है। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है और आप अपने दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बिताएंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 7 may)

7 तुला राशि :- आज के दिन आप प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। विरोधियों को मात देने में आप सफल रहेंगे। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय पर बुद्धि साथ देगी और सटीक निर्णय से फायदा लेंगे। आय के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं, जिनसे आप लाभ ले सकते हैं। अधिक भागदौड़ और मौसम का प्रतिकूल असर आप पर हो सकता है सेहत का ध्यान रखें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj ka rashifal 7 may)
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से आपको प्रसन्नता महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की खुशी के लिए उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आपको अपने आस-पड़ोस में किसी से भी बहस करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम सौंपा जा सकता है। अपने किसी परेशान मित्र की मदद करने के बारे में भी सोच सकते हैं। हेल्थ को लेकर सचेत रहें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 7 may)
9 धनु राशि :- आज के दिन आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि इस मामले में सितारे अनुकूल नहीं हैं, नुकसान हो सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपके शत्रु मजबूत होंगे और आपके खिलाफ कोई रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी में आप अपने अनुभव का लाभ ले पाएंगे। बाहर का खाना ना खाएं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 7 may)
10 मकर राशि :- आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मनचाहा परिणाम देगा, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी कोई सोची हुई योजना सफल होगी और आप प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। शाम को आपको किसी मित्र से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिलने वाली है। ध्यान और योग का सहारा लें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 7 may)
11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी संपत्ति खरीदने और बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी कानूनी पहलुओं को जांच लें नहीं तो डील फंस सकती है या बाद में परेशानी हो सकती है। आपको अपने बेवजह के खर्चों पर भी कंट्रोल करना होगा। वैसे आय की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार में कमाई भी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष से आपको हर्ष होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 7 may)
12 मीन राशि :- आज के दिन आपका मन धर्म अध्यात्म में लगेगा। संतान पक्ष की जिम्मेदारियों को भी आप पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन आपका आनंदित रहेगा। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधी से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, कोई महत्वपूर्ण सूचना से आपका मन हर्षित हो जाएगा। जो लोग किसी कोर्स में दाखिला लेना चाह रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से आपको सहयोग मिल सकता है। मन पसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 7 may)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com