Aaj ka rashifal 8 may: सिंह राशि का बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा दिन, सैर सपाटे की बन सकती है प्लानिंग

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 8 may)। आज का सुविचार… कर्मों की आवाज़ शब्दों से भी ऊँची होती है। दूसरों को नसीहत देना तथा आलोचना करना सबसे आसान काम है। सबसे मुश्किल काम है चुप रहना और आलोचना सुनना। यह आवश्यक नहीं कि हर लड़ाई जीती ही जाए। आवश्यक तो यह है कि हर हार से कुछ सीखा जाएं।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 08-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- एकादशी 12:28:41, पश्चात-द्वादशी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 25 वैशाख गते,
नक्षत्र- उत्तरफाल्गुनी 18:16:11, पश्चात-हस्त,
योग- हर्षण 25:55:37,
करण- विष्टिभद्र 12:28:41, पश्चात-बव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- कन्या राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:36:11,
सूर्यास्त- 18:59:22,
दिन काल- 13:23:11,
रात्री काल- 10:36:06,
चंद्रोदय- 15:21:36,
चंद्रास्त- 27:30:20,
राहू काल- 13:58-15:39 अशुभ,
यम घंटा- 05:36-07:17 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
प्रदोष- 18:59-21:08 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। चावल एवं साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है। धन की हानि होती है। द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 8 may)

शुभ- 05:36 – 07:17 शुभ,
रोग- 07:17 – 08:57 अशुभ,
उद्वेग – 08:57 – 10:37 अशुभ,
चर- 10:37 – 12:18 शुभ,
लाभ- 12:18 – 13:58 शुभ,
अमृत- 13:58 – 15:39 शुभ,
काल- 15:39 – 17:19 अशुभ,
शुभ- 17:19 – 18:59 शुभ,

रात्रि की चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 8 may)

अमृत- 18:59 – 20:19 शुभ,
चर- 20:19 – 21:38 शुभ,
रोग- 21:38 – 22:58 अशुभ,
काल- 22:58 – 24:17 अशुभ,
लाभ- 24:17 – 25:37 शुभ,
उद्वेग- 25:37 – 26:56 अशुभ,
शुभ- 26:56 – 28:16 शुभ,
अमृत- 28:16 – 29:35 शुभ,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 8 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 8 may)

बृहस्पति- 05:36 – 06:43,
मंगल- 06:43 – 07:50,
सूर्य- 07:50 – 08:57,
शुक्र- 08:57 – 10:04,
बुध- 10:04 – 11:11,
चन्द्र 11:11 – 12:18
शनि- 12:18 – 13:25,
बृहस्पति- 13:25 – 14:32,
मंगल- 14:32 – 15:39,
सूर्य- 15:39 – 16:46,
शुक्र- 16:46 – 17:52,
बुध- 17:52 – 18:59,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 8 may)

चन्द्र- 18:59 – 19:52,
शनि- 19:52 – 20:45,
बृहस्पति- 20:45 – 21:38,
मंगल- 21:38 – 22:31,
सूर्य- 22:31 – 23:24,
शुक्र- 23:24 – 24:17,
बुध- 24:17 – 25:10,
चन्द्र- 25:10 – 26:03,
शनि- 26:03 – 26:56,
बृहस्पति- 26:56 – 27:49,
मंगल- 27:49 – 28:42,
सूर्य- 28:42 – 29:35,

आज 8 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। जॉब करने वालों को किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने परिजनों की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी के कहने में आकर अपने विषय में बदलाव नहीं करना है। हेल्थ का ख्याल रखें, बाहर का खाना ना खाएं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – मैरून है। (Aaj ka rashifal 8 may)

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी, इसलिए आप बेफजूल के खर्चो पर लगाम लगाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 8 may)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी नामकरण, जन्मदिन पर पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी, आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। हेल्थ के लिहाज से स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 8 may)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने साथी के साथ प्रेम बना रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। आप किसी प्रॉपर्टी में अच्छा निवेश कर सकते हैं। आपका यदि कोई काम पेंडिंग चल रहा है, तो आपको उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई कानूनी मामला सुनाया जाएगा, जो आपको खुशी देगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे उनके दिल की घंटी बजेगी और आपको किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको आपके मन में शांति रहेगी। पेट से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 8 may)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपको अपने कामों की गति में तेजी लानी होगी, तभी आपके काफी काम आसानी से पूरे निपटेंगे। आपको सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। मसल पेन की परेशानी हो सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 8 may)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है, जिसके बाद आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपको अपनी आय को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा, नहीं तो परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – धानी है। (Aaj ka rashifal 8 may)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। यदि आपको कोई निवेश संबंधी सुझाव दें, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचारकर अमल करें। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। आपके खर्चों के कारण आपका बजट डगमगा सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj ka rashifal 8 may)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ उलझनों के कारण समस्या रहेगी। आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में चल रहे लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। आप किसी नए घर की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और इधर-उधर खाली समय व्यतीत करने से बचें। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj ka rashifal 8 may)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। आपको अपने आस-पास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल होगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बाहर का खाना ना खाएं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीच है। (Aaj ka rashifal 8 may)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखना अति आवश्यक है, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आप इनकम के बाकी सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किसी काम के लिए अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। ध्यान और योग का सहारा लें। शुभांक – 4 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj ka rashifal 8 may)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोलें, जिससे कि उनका मन परेशान हो। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कुछ नए संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर कुछ असमंजस रहेगा। पिताजी की मदद से आप अपने मानसिक तनाव को थोड़ा कम कर सकते हैं। आप अपने घर में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता की हेल्थ को लेकर एलर्ट रहें। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 8 may)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से लटक रही थी, तो उसके पूरी होने की संभावना है। आपको महिला मित्रों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको कोई नए काम को करने की प्रेरणा दे सकता है, जिससे आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 8 may)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment