पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 17 march)। आज का सुविचार… बिना सत्संग के बुद्धि नहीं आती, सही और गलत का अंतर पता नहीं चलता। और सबसे बड़ी बात यह है कि वो सत्संग श्रीवल्लभ की कृपा के बिना नहीं मिलता। प्रभु जब जीव को खुद से मिलाना चाहते हैं तो उसे शब्द भेदी गुरु के सत्संग के लायक बना देते हैं। नहीं तो जीव की क्या मजाल जो वो अपनी बुद्धि से उस सत्संग की खोज कर सके।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 17 मार्च 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- तृतीया 19:32:32,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 04 चैत्र गते,
नक्षत्र- चित्रा 14:46:08, पश्चात-स्वाति,
योग- ध्रुव 15:43:57, पश्चात-व्याघात,
करण- विष्टिभद्र 19:32:32,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:29:42,
सूर्यास्त- 18:29:24,
दिन काल- 11:59:41,
रात्रि काल- 11:59:09,
चन्द्रास्त- 07:50:24,
चंद्रोदय- 21:17:49,
राहू काल- 07:59-09:30 अशुभ,
यम घंटा- 10:59-12:30 अशुभ,
अभिजित- 12:06-12:54 शुभ,
प्रदोष- 18:29-20:56 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 06:30-07:59,
शुभ- 09:30-10:59,
चर- 13:59-15:29,
लाभ- 15:29-16:59,
अमृत- 16:59-18:29,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 18:29-19:59,
लाभ- 22:59-24:29,
शुभ- 25:59-27:59,
अमृत- 27:29-28:59,
चर- 28:59-30:29,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
चन्द्र- 06:30 – 07:30,
शनि- 07:30 – 08:30,
बृहस्पति- 08:30 – 09:30,
मंगल- 09:30 – 10:30,
सूर्य- 10:30 – 11:30,
शुक्र- 11:30 – 12:30,
बुध- 12:30 – 13:30,
चन्द्र- 13:30 – 14:30,
शनि- 14:30 – 15:29,
बृहस्पति- 15:29 – 16:29,
मंगल- 16:29 – 17:29,
सूर्य- 17:29 – 18:29,
रात्रि का होरा चक्र
शुक्र- 18:29 – 19:29,
बुध- 19:29 – 20:29,
चन्द्र- 20:29 – 21:29,
शनि- 21:29 – 22:29,
बृहस्पति- 22:29 – 23:29,
मंगल- 23:29 – 24:29,
सूर्य- 24:29 – 25:29,
शुक्र- 25:29 – 26:29,
बुध- 26:29 – 27:29,
चन्द्र- 27:29 – 28:29,
शनि- 28:29 – 29:29,
बृहस्पति- 29:29 – 30:29,
आज 17 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने आस-पास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने कामों को लेकर सूझ,-बूझ दिखाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। किसी काम को लेकर आप योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में कामों को लेकर पूरी मेहनत करेंगे। जीवन में उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे। इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई फैसला जल्दबाजी में नही लेना है। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने मन में ईष्या द्धेष की भावना नहीं रखनी है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को लेकर रणनीति बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शेयर मार्केट में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जिनका भविष्य मैं आपको लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
7 तुला राशि :- आज के डॉन इस राशि के जातकों के लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो आप उसमें वाणी की सौम्यता बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आपसे कहा सुनी हो सकती है। आपको किसी से कामों को लेकर कोई मदद लेनी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
- Read Also: Numerology: किस्मत के धनी होते हैं यह चार मूलांक वाले लोग, बेशुमार दौलत के साथ मिलती है शोहरत भी
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप काम के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह उनके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगी। संतान को कोई पुरस्कार के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के शत्रु उनके मित्र बन सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। नौकरी पेशा लोग यदि अपने नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे थे, तो वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। संतान किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी में मेहनत करती नजर आएगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।