Aaj ka rashifal 13 april: मकर राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, इच्छा के अनुसार पूरे होंगे काम, मानसिक शांति मिलेगी

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 13 april)। आज का सुविचार… एक सत्य यह है कि अगर, जिन्दगी इतनी अच्छी होती तो हम इस दुनिया में रोते-रोते हुए न आते। मगर एक मीठा सत्य यह भी है कि अगर यह जिन्दगी बुरी होती तो जाते-जाते लोगों को रुलाकर न जाते।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 13 अप्रैल 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- प्रथम अहोरात्र,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 31 चैत्र गते,
नक्षत्र- चित्रा 21:09:53,
योग- हर्षण 21:38:14,
करण- बालव 19:07:52, पश्चात-कौलव,
सूर्य- मीन 27:20:30, पश्चात-मेष राशिगत,
चंद्र- कन्या 07:38:02, पश्चात-तुला राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:59:00,
सूर्यास्त- 18:44:32,
दिन काल- 12:45:32,
रात्रि काल- 11:15:01,
चंद्रास्त- 06:20:06,
चंद्रोदय- 19:11:47,
राहू काल- 17:09-18:45 अशुभ,
यम घंटा- 12:22-13:57 अशुभ,
अभिजित- 11:56-12:47 शुभ,
प्रदोष- 18:45-21:00 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र का नाश होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 13 april)

चर- 07:35-09:10,
लाभ- 09:10-10:46,
अमृत- 10:46-12:22,
शुभ- 13:57-15:33,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 13 april)

शुभ- 18:45-20:09,
अमृत- 20:09-21:33,
चर- 21:33-22:57,
लाभ- 25:45-27:10,
शुभ- 28:34-29:58,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 13 april)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 13 april)

सूर्य- 05:59 – 07:03,
शुक्र- 07:03 – 08:07,
बुध- 08:07 – 09:10,
चन्द्र- 09:10 – 10:14,
शनि- 10:14 – 11:18,
बृहस्पति- 11:18 – 12:22,
मंगल- 12:22 – 13:26,
सूर्य- 13:26 – 14:29,
शुक्र- 14:29 – 15:33,
बुध- 15:33 – 16:37,
चन्द्र- 16:37 – 17:41,
शनि- 17:41 – 18:45,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 13 april)

बृहस्पति- 18:45 – 19:41,
मंगल- 19:41 – 20:37,
सूर्य- 20:37 – 21:33,
शुक्र- 21:33 – 22:29,
बुध- 22:29 – 23:25,
चन्द्र- 23:25 – 24:21,
शनि- 24:21 – 25:17,
बृहस्पति- 25:17 – 26:13,
मंगल- 26:13 – 27:10,
सूर्य- 27:10 – 28:06,
शुक्र- 28:06 – 29:02,
बुध- 29:02 – 29:58,

आज 13 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 13 april)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप अपने बच्चे की प्रगति और व्यवहार से आनंदित होंगे। यदि किसी से कोई विवाद है तो उसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करें। अगर आपने अपने प्रेम का इजहार नहीं किया है तो संभव है कि अपना हाले दिल प्रेमी को सुनाएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा। अधिक टोका टाकी करने से बचेंगे तो यह आपके घरेलू जीवन में सुख शांति के लिए बेहतर होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मनोबल अच्छा रहने से आपका काम तेज गति से आगे बढ़ेगा। नई नौकरी ज्वाइन करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – गहरा नीला है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने लिए समय निकालेंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बनी रहेंगी। व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएं और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें इससे काम में गति बनी रहेगी। कानूनी मामले सुलझाने के लिए दिन बेहतर है। तनाव और थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। यात्रा पर जाते समय जरूरी बातों का ध्यान रखें और लापरवाही से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है। शाम के समय आप परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – चॉकलेटी है। (Aaj ka rashifal 13 april)

3 मिथुन राशि :- आज आपके लिए दिन अनुकूल साबित होगा। आप किसी असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे और अपनी लव लाइफ के बारे में आगे की प्लानिंग करेंगे। घरेलू जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनस में आप जोखिम उठाएंगे, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि कोई कोर्स ज्वाइन किया है तो उसका लाभ मिलेगा। अगर आपकी सेहत खराब चल रही है तो उसमें कुछ सुधार दिखेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज आपके लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ ऐसी चीजें भी होने वाली हैं जो आपके लिए यादगार बनकर रहेंगी। आप यात्रा संबंधी प्लान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप घर की व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे और घर की जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। सलाह है कि ऑनलाइन लेन-देन में आप सावधानी बरतें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े इस राशि के जातकों की तरक्की और कमाई बढ़ेगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – चांदी है। (Aaj ka rashifal 13 april)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद और उन्नतिदायक रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सफल रहेंगे। लंबे समय के बाद किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। अपनी व्यावसायिक योजना गुप्त रखें जब-तक की काम पूरा न हो जाए। आप जिस भी काम में लगे हैं उसे आगे बढ़ाने से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर लें। नौकरीपेशा लोग कमाई बढ़ाने के लिए कुछ अलग काम करने की योजना बना सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। मोबाइल और ईमेल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप जीवन के हर पल का लुत्फ उठाने का प्रयास करेंगे और कुछ रोमांचक प्लान कर सकते हैं। भ्रमित करने वाले और झूठ बोलने वालों से कल दूरी बनाकर रखें और कोई भी फैसला दूसरों की बातों में आकर बिल्कुल न लें नहीं तो परेशानी होगी। थोड़ी सी मेहनत से कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। आप शेयर और प्रॉपर्टी के काम में भी कमाई कर सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 13 april)

7 तुला राशि :- आज के दिन भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए अपनी मेहनत और लगन से आपको काम पर फोकस करना होगा। आपकी कोई झूठी तारीफ करके आपसे लाभ पाने की कोशिश कर सकता है। कोई काम आपके मन मुताबिक पूरा होने से जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर में प्रेम और तालमेल बढेगा। आर्थिक मामलों में सितारे कहते हैं कि आपको कई स्रोतों से धन लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी भी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको अपने पारिवारिक जीवन मे जीवनसाथी के साथ यात्रा अथवा शॉपिंग के लिए जाना पड़ सकता है और कुछ अनचाहे खर्च भी जीवनसाथी की खुशी के लिए करना होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी औऱ आपकी किसी उलझन का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में चल रहा संकोच दूर होगा और कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक – 4 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj ka rashifal 13 april)

9 धनु राशि :- आज के दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल होने वाली हैं। विवादित मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी बात दूसरों के सामने रखने की पूरी कोशिश करेंगे और आपका काम सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। कपल्स के लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले दो बार सोचें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का सही समय है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो पहले सभी पक्षों पर उचित जानकारी प्राप्त कर लें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – मैरून है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपके सभी काम आपकी इच्छानुसार पूरे होंगे। सफलता से खुशी और मानसिक शांति प्राप्त होगी। प्रतियोगिताओं में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा नहीं तो गैर जरूरी खर्चे आपके बजट और जमा योजना को प्रभावित करेंगे। सलाह है कि आप अपने व्यावसायिक संपर्कों का दायरा बढ़ाएं। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं अथवा इनके साथ आनंददायक पल बिताएंगे, लेकिन इन सब के बीच सेहत की अनदेखी से बचें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj ka rashifal 13 april)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी शनि की कृपा से आप लाभ ले पाएंगे। आपको किसी उलझन और परेशानी से निकलने में घर के बड़े सहयोग करेंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने की चाहत रहेगी, लेकिन कुछ उलझनों की वजह से आपकी यह चाहत अधूरी रह सकती है। आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूंजी निवेश कर सकते हैं। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लेन-देन करते हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा. कारोबार के मामले में दिन उत्साहवर्धक रहेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – फिरोजी है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपनी जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है। विवाह संबंधी बात चल रही है तो इस विषय में बात आगे बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, प्रेमी के साथ सुखद पल बिताने का आपको मौका मिलेगा। आपको किसी ऐसी चीज पर धन खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है जिस पर आप खर्च नहीं करना चाहते हैं। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें। किसी कारण से अधिकारियों की नाराजगी बनी रह सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 13 april)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment