Aaj ka rashifal 12 february: आज तनाव ग्रस्त रह सकते हैं इस राशि के जातक, विरोधियों से सतर्क रहना बेहद जरुरी

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 12 february)। आज का सुविचार… कार्यार्थी भजते लोकं यावत्कार्य न सिद्धति, उत्तीर्णे च परे पारे नौकायां किं प्रयोजनम्॥ अर्थात जिस तरह नदी पार करने के बाद लोग नाव को भूल जाते हैं ठीक उसी तरह से लोग अपने काम पूरा होने तक दूसरों की प्रशंसा करते हैं और काम पूरा हो जाने के बाद व्यक्ति को भूल जाते है।

श्री गणेशाय नम:

पंचांग एवं राशिफल – 12-02-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- पूर्णिमा 19:22:17,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 01 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 19:34:26,
योग- सौभाग्य 08:05:35, पश्चात-शोभन,
करण- विष्टिभद्र 07:04:48, पश्चात-बव,
सूर्य- मकर 21:54:29, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
चंद्र- कर्क 19:34:26, पश्चात-सिंह राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:03:08,
सूर्यास्त- 18:07:51,
दिन काल- 11:04:42,
रात्रि काल- 12:54:29,
चंद्रोदय- 17:59:28,
चंद्रास्त- 31:24:14,
राहू काल- 12:35-13:59 अशुभ,
यम घंटा- 08:26-09:49 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:58 शुभ,
प्रदोष- 18:08-20:45 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना वर्जित है। स्त्री-सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 07:03-08:26,
अमृत- 08:26-09:49,
शुभ- 11:12-12:35,
चर- 15:22-16:45,
लाभ- 16:45-18:08,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:45-21:21,
अमृत- 21:21-22:58,
चर- 22:58-24:35,
लाभ- 27:49-29:26,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 07:03 – 07:59,
चन्द्र- 07:59 – 08:54,
शनि- 08:54 – 09:49,
बृहस्पति- 09:49 – 10:45,
मंगल- 10:45 – 11:40,
सूर्य- 11:40 – 12:35,
शुक्र- 12:35 – 13:31,
बुध- 13:31 – 14:26,
चन्द्र- 14:26 – 15:22,
शनि- 15:22 – 16:17,
बृहस्पति- 16:17 – 17:12,
मंगल- 17:12 – 18:08,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 18:08 – 19:12,
शुक्र- 19:12 – 20:17,
बुध- 20:17 – 21:21,
चन्द्र- 21:21 – 22:26,
शनि- 22:26 – 23:31,
बृहस्पति- 23:31 – 24:35,
मंगल- 24:35 – 25:40,
सूर्य- 25:40 – 26:44,
शुक्र- 26:44 – 27:49,
बुध- 27:49 – 28:53,
चन्द्र- 28:53 – 29:58,
शनि- 29:58 – 31:02,

आज 12 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो को प्लानिंग करके चलने होंगे। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो आप उससे ढील बिल्कुल ना दें। आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी, आप किसी नयी संपत्ति की खरीददारी की योजना बनाएंगे। किसी की कही सुनी बातों पर यदि आपने कोई एक्शन लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नारंगी है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और प्रॉपर्टी की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको चल व अचल पहलुओं का स्वाधीनता से जांचना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तब वह आपको मिल सकती है। आपको यदि कोई नसों से संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खान-पान पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करें और कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसके लिए अपने बॉस से तुरंत माफी मांगें। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक वाद विवाद को आप मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। आपका कोई सपना पूरा होने से आपका मन खुश रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों का विरोध कर सकते हैं। आपको संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी। नौकरी में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। राजनीति में आप थोड़ा रखकर कदम बढ़ाए। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पिंक है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी। आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी। फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। जो लोग सिंगल हैं, वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों को मिलवा सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को सोच समझ कर कामो को करने की आवश्यकता है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप उसकी मदद अवश्य करेंगे। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचें। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। जो बाद में उनका बेहतर लाभ अवश्य देंगे। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – स्लेटी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने घर की जरूरतों की आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों कामो के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। युवाओं के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपको काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपकी बांस भी आपके कामों से काफी खुश रहेंगे। आपके अंदर काफी एनर्जी रहेगी, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे। शुभ अंक – 7 औ शुभ रंग – श्याम है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग काम के सिलसिले में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने किसी मित्र से खूब पटेगी। पारिवारिक मामले को आप घर में ही निपटायें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको कुछ सहयोगियों से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण समस्या बढ़ेगी। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – भूरा है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मन में यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे ढील बिल्कुल न दें। आपका मन कामों में खूब लगेगा। व्यापार में आप कुछ नयी प्रगति करेंगे। यदि आपको कोई समस्या परेशान कर रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – बैंगनी है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अपनी क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे। आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment