Aaj ka rashifal 1 march 2025: इन राशियों को आज बेहद सतर्क रहना जरुरी, थोड़ी भी लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुकसान

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 1 march 2025)। आज का सुविचार… आने वाला कल कभी नहीं आता, वो जब भी आता है तो आज बनकर ही आता है। इसलिए आने वाले कल में जो भी अच्छा करने की चाह हो उसकी शुरुआत आज से ही करनी चाहिए।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 01 मार्च 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- द्वितीया 24:08:49,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 18 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 11:21:40, पश्चात- उत्तर-भाद्रपदा,
योग- साध्य 16:23:41, पश्चात-शुभ,
करण- बालव 13:42:52, पश्चात-कौलव,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:47:24,
सूर्यास्त- 18:19:43,
दिन काल- 11:32:19,
रात्रि काल- 12:26:38,
चंद्रोदय- 07:31:47,
चंद्रास्त- 19:55:33,
राहू काल- 09:40-11:07 अशुभ,
यम घंटा- 14:00-15:27 अशुभ,
अभिजित- 12:10-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:20-20:51 तक,
पंचक3- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 08:14-09:40,
चर- 12:34-14:00,
लाभ- 14:00-15:27,
अमृत- 15:27-16:53,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 18:20-19:53,
शुभ- 21:26-22:59,
अमृत- 22:59-24:33,
चर- 24:33-26:06,
लाभ- 29:13-30:46,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 06:47 – 07:45,
बृहस्पति- 07:45 – 08:43,
मंगल- 08:43 – 09:40,
सूर्य- 09:40 – 10:38,
शुक्र- 10:38 – 11:36,
बुध- 11:36 – 12:34
चन्द्र- 12:34 – 13:31,
शनि- 13:31 – 14:29,
बृहस्पति- 14:29 – 15:27,
मंगल- 15:27 – 16:24,
सूर्य- 16:24 – 17:22,
शुक्र- 17:22 – 18:20,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 18:20 – 19:22,
चन्द्र- 19:22 – 20:24,
शनि- 20:24 – 21:26,
बृहस्पति- 21:26 – 22:29,
मंगल- 22:29 – 23:31,
सूर्य- 23:31 – 24:33,
शुक्र- 24:33 – 25:35,
बुध- 25:35 – 26:37,
चन्द्र- 26:37 – 27:40,
शनि- 27:40 – 28:42,
बृहस्पति- 28:42 – 29:44,
मंगल- 29:44 – 30:46,

    आज 1 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

    1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में निपटाने की आवश्यकता है। एक साथ कई काम हाथ लेने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी संतान को किसी पिकनिक आदि स्थान पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

    2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आप दिखावे के चक्कर में ना आयें। परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद बढ़ने से आपको टेंशन अधिक रहेगी। आपको अपने पिताजी की सेहत में भी ध्यान देना होगा। किसी से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी धन संबंधित योजनाएं फलिभुत होंगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नीला है।

    3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपके घर किसी नए वाहन के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपको अपने कामो पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

    4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगे। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में आपके किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

    5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके बिजनेस में किसी की दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी। आपको अपने मित्रों से आर्थिक स्थिति को लेकर सलाह मशवरा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होगे। आपको किसी किराए की प्रॉपर्टी से इन्कम बढ़ाने की संभावना है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

    6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपका कोई काम लंबे समय बाद पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नीला है।

    7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्य के प्रति काफी रुचि रहेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

    8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होंगी। बिजनेस में आपको किसी समस्या के आने से आपके मन में उथल-पुथल लगी रहेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों के प्रयास भी बेहतर रहेंगे। आप अपनी संतान को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

    9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके काम समय से पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपको कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

    10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक को किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोलें, क्योंकि आपको बेवजह के कामों को लेकर भाग दौड़ रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। आपका कोई लेन-देन संबंधित मामला यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालो को समझना होगा। किसी से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।

    11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। यदि कोई बाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। जीवन साथी से चल रहे मतभेदों को आपको दूर करने की आवश्यकता है। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

    12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने पुराने कर्जो से काफी हद तक राहत मिलेगी, क्योंकि आपकी इनकम पहले से बेहतर रहेगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के भी आपको वापस मिलने की संभावना है। कोई कानूनी मामला सुलझेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Uttam Malviya

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

    अन्य खबरें

    Leave a Comment