MP Rain Alert: मध्यप्रदेश के आठ जिलों में ओलों का कहर, आज 10 जिलों में बारिश की चेतावनी

By
On:

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पिछले काफी समय से बिगड़ा हुआ है। इसके चलते कई जिलों में बारिश ही नहीं बल्कि ओले भी बरस रहे हैं। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के 8 जिलों में ओलों का कहर बरपा। वहीं कई जिलों में बारिश हुई। अब अगले 24 घंटों में प्रदेश के 10 जिलों में बारिश और वज्रपात के साथ ही आंधी-तूफान चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 22 मार्च को जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने तथा 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के दमोह,्र पन्ना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, डिंडोरी और सिवनी में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। रीवा, सतना, जबलपुर, मलाजखंड और सागर में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलाएं। सिंगरौली में 54, रीवा में 39, जबलपुर में 34, मंडला में 30, सागर में 30 और छिंदवाड़ा में 28 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और आंधी चली।

इन जिलों में दर्ज की गई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के चन्नौड़ी में 20, बिजुरी व ब्योहारी में 17, कुसमी में 16, रामनगर में 14.3, वेंकटनगर में 13, अनूपपुर में 12.4, बरही में 11, सरई में 10.6, पटेरा में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

24 से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं तापमान को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 4 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।

तापमान की अभी यह है स्थिति

प्रदेश में सबसे ज्यादा 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगौन में दर्ज किया गया। खंडवा में 37.1, देवास के कन्नौद व नरसिंहपुर में 36.8, बड़वानी के तालुन में 36.4 और रतलाम में 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान शाजापुर के गिरवर व छतरपुर के नौगांव में 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजगढ़ व गुना में 14.4, अशोकनगर के आंवरी में 14.5, पचमढ़ी में 14.6 और खजुराहो में 14.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment