Breaking News Betul: घर वापस लौटते ही ससुर और दामाद की मौत, कुछ देर पहले ही गए थे साथ घूमने

By
On:

विजय सावरकर, मुलताई (Breaking News Betul)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार देर शाम को एक सनसनीखेज और रहस्यमयी घटना हो गई। यह घटना बैतूल जिले के आमला ब्लॉक के ग्राम तरोड़ाकलां में हुई। यहां अज्ञात कारणों से ससुर और दामाद की एक साथ मौत हो गई। दोनों घर से गांव में गए थे।

लगभग आधा घण्टे बाद वे वापस घर लौटे और गिर गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ से दोनों को सरकारी अस्पताल मुलताई लाया गया। यहां बीएमओ डॉ. पंचम सिंह ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि तरोड़ाकलां निवासी मानकराम बेले 54 साल अपने दामाद बलराम के साथ शाम में घर से निकले थे। कुछ देर बाद दोनों वापस घर लौट आए। घर लौट कर मानकराम ने बेटी से बात की। इसके बाद बेटी घर के अंदर चली गई।

कुछ देर बाद मानकराम कि पत्नी बिंदु घर से बाहर आई तो मानकराम और बलराम गिरे हुए थे। तत्काल दोनों को उपचार के लिए लाया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पुलिस भी सरकारी अस्पताल पहुंच गई थी। बीएमओ डॉ. पंचमसिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment