IAS Transfer MP: मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसमें राज्य सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले (IAS Transfer MP) किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ भी प्रभावित हुए हैं। वहीं कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी प्रदान किए गए हैं।
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रविवार शाम को आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। इसमें कुल 9 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल से उज्जैन, हरदा और विदिशा के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा देवास जिला पंचायत के सीईओ को भी स्थानांतरित किया गया है। (IAS Transfer MP)
- Read Also: Nuclear Power Plant MP: एमपी में बनेगा न्यूक्लियर पॉवर प्लांट, 2800 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को संचालक (परियोजना), लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मध्यप्रदेश भोपाल बनाया गया है। उनके स्थान पर विदिशा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। अशोक नगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव बनाया गया है। (IAS Transfer MP)
हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह को अशोक नगर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं भोपाल के अपर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को हरदा कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया है। जनसंपर्क संचालक अंशुल गुप्ता विदिशा कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। नीचे देखें सभी स्थानांतरित अधिकारियों की सूची… (IAS Transfer MP)

