काला चावल एक ऐसा अनूठा धान है जिसकी खेती किसानों की किस्मत बदल सकती है। इसकी खेती से किसान मोटी कमाई कर सकते हैं। क्योंकि इस चावल की कीमत इतनी अधिक है कि आपकी किस्मत पल भर में बदल सकती है। इस अनोखे चावल के सेवन से शरीर बेहद मजबूत बनता है और इसकी खेती से घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।
इस चावल में कई गुण हैं जिसके कारण बाजार में इसकी कीमत बहुत अधिक है। सफेद चावल इसके आगे कुछ नहीं है। इसके फायदे बहुत ही अनमोल हैं। इसकी देश से लेकर विदेश तक काफी मांग है। जिसके कारण किसान इस फसल की खेती बहुत पसंद करते हैं।
काले चावल की खेती कैसे करें?
काले चावल की खेती करने से पहले इसकी नर्सरी तैयार की जाती है। इसकी खेती बारिश के मौसम से पहले की जाती है। इसकी नर्सरी तैयार होने में 1 महीने का समय लगता है, जिसके बाद इसे खेतों में लगाया जाता है। इसके बाद इसकी प्रक्रिया सफेद चावल की तरह ही होती है। इसकी फसल लगभग 6 से 7 महीने में तैयार हो जाती है, जिसके बाद आप इसकी कटाई कर सकते हैं।
बाजार में मिलती है शानदार कीमत
काले चावल की विदेशों में भी काफी मांग है, जिसके कारण इसकी कीमत बहुत अधिक है। बाजार में इसकी कीमत 500 से 600 रुपये प्रति किलो के बीच होती है, जिससे किसानों को इसकी खेती से बहुत लाभ होता है। विदेशों में तो इस चावल की कीमत और भी अधिक होती है, जिससे किसानों को कम समय में बहुत अधिक मुनाफा होता है।
- यह भी पढ़िए :- Dhan Uparjan 2025: धान उपार्जन के 29 करोड़ रुपये पहुंचे किसानों के खातों में, कलेक्टर की पहल पर मिली राहत
जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
काले चावल में आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में होता है, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसमें कई तरह के विटामिन भी पाए जाते हैं। यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों में भी फायदेमंद माना जाता है। एनीमिया के मरीजों के लिए काला चावल किसी वरदान से कम नहीं है, जिसके कारण इसे सभी रोगों का नाशक भी कहा जाता है।