Bharat Band 9 July 2025: देश भर के कई कर्मचारी संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने कल 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। इस हड़ताल और भारत बंद से कई सेवाएं प्रभावित रहेगी। कई सरकारी विभागों का कामकाज भी ठप रहेगा। आइए जानते हैं कि इस देशव्यापी हड़ताल से कौन सी सेवा प्रभावित रहेगी और किन सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं होगा।
सबसे पहले जानते हैं कि यह हड़ताल किन संगठनों द्वारा की जा रही है। इस देशव्यापी हड़ताल का आह्वान अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बीईएफआई, बंगाल प्रांतीय बैंक संघ, 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों द्वारा किया गया है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा और कृषि मजदूर संगठनों ने भी इसे समर्थन दिया है। इन्हीं संगठनों की अपील पर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

किन विभागों के कर्मचारी होंगे शामिल (Bharat Band 9 July 2025)
इस हड़ताल में बैंक, बीमा, डाक विभाग, कोयला खनन, कंस्ट्रक्शन और हाईवे प्रोजेक्ट्स और राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे। इसके साथ ही कई निजी क्षेत्र के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल होकर अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखकर सरकारी नीतियों का विरोध करेंगे।
बैंक-बीमा की सेवाएं पूरी तरह बंद (Bharat Band 9 July 2025)
इस हड़ताल के चलते 9 जुलाई को बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। इसमें ग्राहक सेवाएं, नकदी निकासी, चेक क्लियरेंस, डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसी तरह बीमा कंपनियों के दफ्तर भी बंद रहेंगे। जिससे क्लेम, पॉलिसी अपडेट और कस्टमर सपोर्ट जैसे काम ठप रहेंगे।

डाक विभाग की सेवाएं भी बाधित (Bharat Band 9 July 2025)
डाक विभाग के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। लिहाजा, मनीऑर्डर, स्पीड पोस्ट सहित डाक विभाग की अन्य सभी सेवाएं भी हड़ताल के चलते प्रभावित रहेंगी। बैंक जरुर बंद रहेंगे, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगी। इससे थोड़ी राहत मिलेगी।
- Read Also: Bride Scam Betul: शादी के बाद बाथरूम जाने के बहाने भागी दुल्हन, युवक के साथ हुई फरार, गिरफ्तार
इन सेवाओं पर कोई असर नहीं (Bharat Band 9 July 2025)
इस देशव्यापी हड़ताल के बावजूद कई सेवाएं पूरी तरह से पूर्ववत जारी रहेगी। इनमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बस सेवा, रेलवे, एयरपोर्ट, अस्पताल और बाजार जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा निजी कार्यालय, मॉल और दुकानें भी खुली रहेंगी।
क्यों की जा रही यह देशव्यापी हड़ताल (Bharat Band 9 July 2025)
यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूरों के खिलाफ नीतियों के विरोध में की जा रही है। यूनियनों का कहना है कि सरकार बड़े कारोबारियों के पक्ष में सुधार कर रही है और उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। इस हड़ताल के जरिए यह यूनियनें अपनी 17 सूत्रीय मांगें सरकार के समक्ष रखेंगी। इनमें मजदूरों के अधिकार, वेतन, पेंशन और सरकारी कंपनियों का निजीकरण शामिल हैं। (Bharat Band 9 July 2025)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in