Today Betul news: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के न्यू इंदिरा वार्ड में एक होमगार्ड जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव जिस मकान में मिला, वहां होमगार्ड जवान परिवार सहित किराए से रहते थे। होमगार्ड जवान फिलहाल अकेले ही घर पर थे। उनका परिवार पूजा के लिए अपने गांव गया हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के छैगांव निवासी कमल सिंह तंवर (35 वर्ष) पिछले कुछ समय से सदर क्षेत्र में स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी में किराए से रह रहे थे। वे सांसद सुविधा केंद्र में पदस्थ थे। आज उनका शव उनके ही मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। (Today Betul news)
पत्नी का नहीं हो पा रहा था संपर्क (Today Betul news)
बताया जाता है कि होमगार्ड जवान का परिवार पूजा के लिए छैगांव गया हुआ था। उनकी पत्नी उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, पर वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने मकान मालिक को फोन लगाया। उन्होंने घर जाकर देखा तो दरवाजे के नीचे से खून बह रहा था। (Today Betul news)
दो दिन पुराना हो सकता है शव (Today Betul news)
इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो कमल का शव बच्चे के झूले की रस्सी से फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना हो सकता है। (Today Betul news)
छह साल पहले हुई थी शादी (Today Betul news)
जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान कमल सिंह की शादी करीब 6 साल पहले सोनू चौहान से हुई थी। उनके एक बेटे की मौत पहले ही हो चुकी है जबकि वर्तमान में एक 4 चार का बेटा है। होमगार्ड अधिकारियों का कहना है कि वे मिलनसार, कर्मठ और खुशमिजाज जवान थे। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (Today Betul news)