पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 14 march)। आज का सुविचार… पत्थर सदैव हथौड़े की अन्तिम चोट से टूटता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उससे पहले की सभी चोटें बेकार गई। ध्यान रहे, सफलता निरन्तर प्रयासों का ही परिणाम होती है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 14 मार्च 2025
होली-रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- पूर्णिमा 12:23:27, पश्चात-प्रथम,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 01 चैत्र गते,
नक्षत्र- उत्तर-फाल्गुनी 32:53:09,
योग- शूल 13:22:16, पश्चात-गण्ड,
करण- बव 12:23:27, पश्चात-बालव,
सूर्य- कुम्भ 18:49:14, पश्चात-मीन राशिगत,
चंद्र- सिंह 12:55:17, पश्चात-कन्या राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:33:08,
सूर्यास्त- 18:27:40,
दिन काल- 11:54:31,
रात्रि काल- 12:04:19,
चंद्रोदय- 18:38:13,
चंद्रास्त- 30:54:15,
राहू काल- 11:01-12:30 अशुभ,
यम घंटा- 15:29-16:58 अशुभ,
अभिजित- 12:07-12:54 शुभ,
प्रदोष- 18:28-20:54 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है। प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 06:33-08:02,
लाभ- 08:02-09:32,
अमृत- 09:32-11:01,
शुभ- 12:30-13:59,
चर- 16:58-18:28,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 21:29-22:59,
शुभ- 24:30-26:00,
अमृत- 26:00-27:31,
चर- 27:31-29:01,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 06:33 – 07:33,
बुध- 07:33 – 08:32,
चन्द्र- 08:32 – 09:32,
शनि- 09:32 – 10:31,
बृहस्पति- 10:31 – 11:31,
मंगल- 11:31 – 12:30,
सूर्य- 12:30 – 13:30,
शुक्र- 13:30 – 14:29,
बुध- 14:29 – 15:29,
चन्द्र- 15:29 – 16:29,
शनि- 16:29 – 17:28,
बृहस्पति- 17:28 – 18:28,
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 18:28 – 19:28,
सूर्य- 19:28 – 20:28,
शुक्र- 20:28 – 21:29,
बुध- 21:29 – 22:29,
चन्द्र- 22:29 – 23:29,
शनि- 23:29 – 24:30,
बृहस्पति- 24:30 – 25:30,
मंगल- 25:30 – 26:31,
सूर्य- 26:31 – 27:31,
शुक्र- 27:31 – 28:31,
बुध- 28:31 – 29:32,
चन्द्र- 29:32 – 30:32,
आज 14 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन व्यापार में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर खुशियां भरपुर रहेंगी, आपको व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके घर किसी जन्म दिन नामकरण आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप दोस्तों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे और कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमे अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, लेकिन अपने कामों को आसानी से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने घर के निर्माण कार्य की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप करेंगे, तो वह आपके खिलाफ कुछ षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को कोई धन से संबंधित समस्या होने से भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपका मन भी थोड़ा परेशान रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। आपके कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगायें। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन टेंशनो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग विकास के कार्य पर आगे बढ़ेंगे। आपको संतान के करियर को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपकी कुछ कामों में लापरवाही की समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके धन के रास्ते खुलेंगे। आपको किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना होगा। आप यदि किसी परिजन के साथ कोई काम करना चाहते हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपकी पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल हो सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी संघर्षों के बाद राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा। आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आप किसी विरोधी की बातों में ना आयें। बिजनेस में कुछ उलझनों के बावजूद आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – ग्रे है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस होली राशि के जो जातक रोजगार में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए कोई सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने आत्मसम्मान की रक्षा करनी होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण परियोजना में धन लगाना होगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है।
10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अच्छे कामों में सफलता मिलेगी। सामाजिक व राजनीतिक कामों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको अपने आस-पास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।
- Read Also: shrimp farming: झींगा पालन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान, मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना से बढ़ेगी आय
11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर कुछ लापरवाही दिखाएंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। आप लोगों के ऊपर आत्मनिर्भर ज्यादा ना रहें, नहीं तो आपको काम पूरा करने में समस्या आएगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपके कामों की सराहना होगी और आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशविरे की आवश्यकता होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।