Aaj ka rashifal 13 march: वृष राशि के जातक खरीद सकते हैं नई प्रॉपर्टी, कानूनी मामला भी सुलझेगा, खत्म होंगी चिंताएं

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 13 march)। आज का सुविचार… धर्म को जानने वाला दुर्लभ होता है। उसे श्रेष्ठ तरीके से बताने वाला उससे भी दुर्लभ। श्रद्धा से सुनने वाला उससे दुर्लभ। और धर्म का आचरण करने वाला सुबुद्धिमान सबसे दुर्लभ है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 13 मार्च 2025
होलिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- चतुर्दशी 10:35:10, पश्चात-पूर्णिमा,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 30 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- पूर्वा-फाल्गुनी 30:18:24,
योग- धृति 13:01:28, पश्चात-शूल,
करण- वाणिज् 10:35:10, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- सिंह राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:34:17,
सूर्यास्त- 18:27:05,
दिन काल- 11:52:48,
रात्री काल- 12:06:03,
चंद्रोदय- 17:44:33,
चंद्रास्त- 30:30:16,
राहू काल- 13:59-15:29 अशुभ,
यम घंटा- 06:34-08:03 अशुभ,
अभिजित- 12:07-12:55 शुभ,
प्रदोष- 18:27-20:54 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 06:34-08:03,
चर- 11:02-12:31,
लाभ- 12:31-13:59,
अमृत- 13:59-15:29,
शुभ- 16:58-18:27,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 18:27-19:58,
चर- 19:58-21:29,
लाभ- 24:30-26:01,
शुभ- 27:32-29:02,
अमृत- 29:02-30:33,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 06:34 – 07:34,
मंगल- 07:34 – 08:33,
सूर्य- 08:33 – 09:32,
शुक्र- 09:32 – 10:32,
बुध- 10:32 – 11:31,
चन्द्र -11:31 – 12:31,
शनि- 12:31 – 13:30,
बृहस्पति- 13:30 – 14:29,
मंगल- 14:29 – 15:29,
सूर्य- 15:29 – 16:28,
शुक्र- 16:28 – 17:28,
बुध- 17:28 – 18:27,

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 18:27 – 19:28,
शनि- 19:28 – 20:28,
बृहस्पति- 20:28 – 21:29,
मंगल- 21:29 – 22:29,
सूर्य- 22:29 – 23:30,
शुक्र – 23:30 – 24:30,
बुध- 24:30 – 25:31,
चन्द्र- 25:31 – 26:31,
शनि- 26:31 – 27:32,
बृहस्पति- 27:32 – 28:32,
मंगल- 28:32 – 29:33,
सूर्य- 29:33 – 30:33,

आज 13 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने अधूरे कामों को पूरा करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपको कामों को सावधानी से निपटाने की आवश्यकता है। किसी नए काम को करने की आप योजना बना सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी नए प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं और कोई कानूनी मामला भी आपका सुलझेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी और आपको रोग व चिंताओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आपका लेन-देन से संबंधित मामला सुलझेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – ग्रे है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का मन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा। आपको बिजनेस को लेकर जीवनसाथी कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। आप कोई इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों कि संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में हाथ बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी और आपको अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई बडी उपलब्धि हासिल होगी। आपको धैर्य व साहस दिखाते हुए कामों को करना होगा। विद्यार्थी किसी विषय पर अच्छा अध्ययन करेंगे, जिसमें उन्हें आगे तक जाने का मौका मिलेगा। आप यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे भी आपको जीत मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी आय और व्यय भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह आपको मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। आप अपने पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लेमन है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपने यदि धन को लेकर कोई इंवेस्टमेंट किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको छुट-पुट लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने भाई व बहनों से कोई वादा थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आपको किसी नये काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका व्यवसाय पहले से बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपके बॉस आपके कामों की खूब तारीफ करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गेरुआ है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी नए काम को करने पर सोच विचार कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने कामों को भी प्राथमिकता देनी होगी। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हैं, उन्हे अपने गुरुजनों से बातचीत करने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment