पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Today’s horoscope for December 31st)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 31-12-202
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- प्रथम 27:21:21,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 17 पौष गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 24:02:38,
योग- ध्रुव 18:58:08,
करण- किंष्तुघ्न 15:41:49, पश्चात-बव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:07,
सूर्यास्त- 17:33:35,
दिन काल- 10:18:28,
रात्रि काल- 13:41:47,
चंद्रास्त- 17:53:01,
चंद्रोदय- 31:36:13,
राहू काल- 14:59-16:16 अशुभ,
यम घंटा- 09:50-11:07 अशुभ,
अभिजित- 12:04-12:45 शुभ,
प्रदोष- 17:34-20:20 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना वर्जित है। इस से पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 09:50-11:07,
लाभ- 11:07-12:24,
अमृत- 12:24-13:42,
शुभ- 14:59-16:16,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 19:16-20:59,
शुभ- 22:42-24:24,
अमृत- 24:24-26:07,
चर- 26:07-27:50,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
मंगल- 07:15 – 08:07,
सूर्य- 08:07 – 08:58,
शुक्र- 08:58 – 09:50,
बुध- 09:50 – 10:41,
चन्द्र- 10:41 – 11:33,
शनि- 11:33 – 12:24,
बृहस्पति- 12:24 – 13:16,
मंगल- 13:16 – 14:07,
सूर्य- 14:07 – 14:59,
शुक्र- 14:59 – 15:51,
बुध- 15:51 – 16:42,
चन्द्र- 16:42 – 17:34,
रात्रि का होरा चक्र
शनि- 17:34 – 18:42,
बृहस्पति- 18:42 – 19:51,
मंगल- 19:51 – 20:59,
सूर्य- 20:59 – 22:08,
शुक्र- 22:08 – 23:16,
बुध- 23:16 – 24:24,
चन्द्र- 24:24 – 25:33,
शनि- 25:33 – 26:41,
बृहस्पति- 26:41 – 27:50,
मंगल- 27:50 – 28:58,
सूर्य- 28:58 – 30:07,
शुक्र – 30:07 – 31:15
आज 31 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन रूपए पैसे के मामले में ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार न लें। पारिवारिक बिजनेस के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी काम को लेकर कोई नईं समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – स्लेटी है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी संतान के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बन सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें। माताजी का आपसे किसी बात को लेकर मतभेद खड़ा हो सकता है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे उन्हें खुशी होगी। आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको अपने आस-पास रह रहे शत्रुओं पर ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हल्का हरा है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आत्म विश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी काम मे बहुत ही सोच समझ कर हाथ बढ़ायें और यदि कोई जिम्मेदारी जिम्मेदारी मिले, तो उसे आप समय रहते निभाने की कोशिश करें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको सूझबूझ दिखाकर कामों को पूरा करना होगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। राजनीति में आपको कदम बहुत ही सोच समझ कर बढ़ाना होगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों की कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुखमय रहने वाला है। माता-पिता से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। धन को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी आसानी से हल हो जाएगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में आप कामों में जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीच है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। परिवार में आपको किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी मिलने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सताएगी। आपको अपनी पिताजी से कामों को लेकर बातचीत करनी होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लाल है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारियों से संबंध बेहतर रहेंगे। आप काम से उनको खुश रखेंगे। आपको भाग्य के भरोसे अपने कामों को छोड़ने से अच्छा है कि उनमें पूरी मेहनत दिखाएं। किसी शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा की आवश्यकता है। यदि आपने किसी से धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी, लेकिन बिजनेस में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बुद्धि व विवेक से कामों को करने के लिए रहेगा। बिजनेस में आपकी कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी। आपको अपनी जरूरतों के हिसाब से खर्चो को करना होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। आपके भाई को कोई नौकरी से संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी किसी से कोई बहस बाजी होने की संभावना है, इसलिए कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सफेद है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। पारिवारिक समस्याएं फिर से शिर उठाएंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।