पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Today’s horoscope for December 29)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 29-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- चतुर्दशी 28:00:56,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 15 पौष गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 23:21:13,
योग- गण्ड 21:40:07,
करण- विष्टिभद्र 15:51:01, पश्चात-शकुनी,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक 23:21:13, पश्चात-धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:14:31,
सूर्यास्त- 17:32:16,
दिन काल- 10:17:44,
रात्री काल- 13:42:33,
चंद्रास्त- 15:56:06,
चंद्रोदय- 30:45:44,
राहू काल- 16:15-17:32 अशुभ,
यम घंटा- 12:23-13:41 अशुभ,
अभिजित- 12:03-12:44 शुभ,
प्रदोष- 17:32-20:19 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल लगाना-खाना वर्जित है। स्त्री-सहवास निषिद्ध है। इस से धन एवं शरीर जा नाश होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:32-09:49,
लाभ- 09:49-11:06,
अमृत- 11:06-12:23,
शुभ- 13:41-14:58,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 17:32-19:15,
अमृत- 19:15-20:58,
चर- 20:58-22:41,
लाभ- 26:06-27:49,
शुभ- 29:32-31:15,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 07:15 – 08:06,
शुक्र- 08:06 – 08:57,
बुध- 08:57 – 09:49,
चन्द्र- 09:49 – 10:40,
शनि- 10:40 – 11:32,
बृहस्पति- 11:32 – 12:23,
मंगल- 12:23 – 13:15,
सूर्य- 13:15 – 14:06,
शुक्र- 14:06 – 14:58,
बुध- 14:58 – 15:49,
चन्द्र- 15:49 – 16:41,
शनि- 16:41 – 17:32,
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 17:32 – 18:41,
मंगल- 18:41 – 19:49,
सूर्य- 19:49 – 20:58,
शुक्र- 20:58 – 22:06,
बुध- 22:06 – 23:15,
चन्द्र- 23:15 – 24:24,
शनि- 24:24 – 25:32,
बृहस्पति- 25:32 – 26:41,
मंगल- 26:41 – 27:49,
सूर्य- 27:49 – 28:58,
शुक्र- 28:58 – 30:06,
बुध- 30:06 – 31:15
आज 29 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी पैशा लोग यदि किसी दूसरे काम को करने का प्रयास कर रहे हैं, तो वह उसके लिए भी पार्ट टाइम निकालने की कोशिश करेंगे। आपको भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन में मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप काम को लेकर धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अपनी काफी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपकी खूब पटेगी। बिजनेस में आपको किसी योजना को लेकर कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए धन से संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह आपके भाइयों से मिल सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए लंबे समय से सोच रहे थे, तो आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आ सकती है, जो आपको परेशानी देगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत की आवश्यकता है। आपको यदि काम को लेकर कुछ समस्याएं आ रहीं थीं, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा करके कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई प्रमोशन मिल सकता है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा। परिजनों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – लाल है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। व्यापार में आपको किसी योजना को लेकर टेंशन बनी रहेगी। नौकरी में आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर यदि आपको कोई चिंता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको वहां चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने व बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। नौकरी में आपको कुछ समस्याओं का सामना करने को मिलेगा। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें। किसी से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लेमन है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, जिससे आपको किसी नए पद के मिलने की भी संभावना है। आपके घर आपके परिवार में किसी सदस्य का विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसको लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी माताजी की सेहत में यदि जरा भी समस्या महसूस हो, तो इसमे अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से उन्हें धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शेयर मार्केट में उन्हें उनके पुराने इन्वेस्टमेंटों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। किसी नई संपत्ति की आपको प्राप्ति होगी। कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपके जीवन साथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सी ग्रीन है।