पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Today’s horoscope for December 27th)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढऩे और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 27-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- द्वादशी 26:26:05,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 13 पौष गते,
नक्षत्र- विशाखा 20:27:39,
योग- धृति 22:36:00,
करण- कौलव 13:39:08, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- तुला 13:55:58, पश्चात-वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:13:49,
सूर्यास्त- 17:31:00,
दिन काल- 10:17:10,
रात्री काल- 13:43:10,
चंद्रास्त- 14:26:59,
चंद्रोदय- 28:46:48,
राहू काल- 11:05-12:22 अशुभ,
यम घंटा- 14:57-16:14 अशुभ,
अभिजित- 12:02-12:43 शुभ,
प्रदोष- 17:31-20:18 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इस से शरीर रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघडिय़ाँ
चर- 07:14-08:31,
लाभ- 08:31-09:48,
अमृत- 09:48-11:05,
शुभ- 12:22-13:40,
चर- 16:14-17:31,
रात्रि की शुभ चौघडिय़ाँ
लाभ- 20:57-22:40,
शुभ- 24:23-26:05,
अमृत- 26:05-27:48,
चर- 27:48-29:31,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 07:14 – 08:05,
बुध- 08:05 – 08:57,
चन्द्र- 08:57 – 09:48,
शनि- 09:48 – 10:40,
बृहस्पति- 10:40 – 11:31,
मंगल- 11:31 – 12:22,
सूर्य- 12:22 – 13:14,
शुक्र- 13:14 – 14:05,
बुध- 14:05 – 14:57,
चन्द्र- 14:57 – 15:48,
शनि- 15:48 – 16:40,
बृहस्पति- 16:40 – 17:31,
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 17:31 – 18:40,
सूर्य- 18:40 – 19:48,
शुक्र- 19:48 – 20:57,
बुध- 20:57 – 22:05,
चन्द्र- 22:05 – 23:14,
शनि- 23:14 – 24:23,
बृहस्पति- 24:23 – 25:31,
मंगल- 25:31 – 26:40,
सूर्य- 26:40 – 27:48,
शुक्र- 27:48 – 28:57,
बुध- 28:57 – 30:06,
चन्द्र- 30:06 – 31:14,
आज 27 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को मान सम्मान मिलेगा। आपका बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आपकी इनकम को भी बढ़ाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप किसी से धन उधार न लें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इन्कम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। भाइयों से किसी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं, लेकिन आपके खर्चो पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अपने कामों मे सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ धोखेबाज लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं के खरीददारी पर अच्छा खास धन व्यय करेंगे। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर योजना बनाकर चलनी है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नीला है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसे भी सामान्य करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बिजनेस में मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई अच्छी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। विदेश जाकर घूमने योजना बना रहे लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने प्रतिद्वंदियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन साहस व पराक्रम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। सरकारी क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की याद सता सकती है। आप अपने कामों में यदि कोई परिवर्तन होगा, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप कोई नया इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई डील अटकी हुई थी, तब वह भी दूर होती दिख रही है। परिवार में सदस्यों में चल रहे वाद विवाद को दूर करने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी से बेवजह न बोलें, नहीं तो आपको कामों को करने में समस्याएं आएंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – क्रीम है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी योजनाओं पर आप पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा और परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। आपको यदि किसी बात को लेकर टेंशन चल रही है, तो उससे दूर रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सुनहरा है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। प्रशासनिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। दोनों के रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। संतान के साथ आप किसी मनोरंजन वाली जगह घूमने जा सकते हैं। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। कामों में आपके सहयोगी आपको पूरा प्रोत्साहित करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप कोई निर्णय लेने के चक्कर में ना प?ें नहीं तो आपको उसमें समस्या आने वाली है। आप अपने कामों को यदि भाग्य के भरोसे करेंगे तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।