Today’s horoscope for 07 January: इन राशियों के लिए मस्त रहेगा आज का दिन, सुख-साधन बढ़ेंगे, दूर होंगी समस्याएं

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Today’s horoscope for 07 January)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 07-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- अष्टमी 16:26:10, पश्चात-नवमी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 24 पौष गते,
नक्षत्र- रेवती 17:48:58, पश्चात-अश्विनी,
योग- शिव 23:14:26,
करण- बव 16:26:10, पश्चात-बालव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मीन 17:48:55, पश्चात-मेष राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:25,
सूर्यास्त- 17:38:40,
दिन काल- 10:22:14,
रात्रि काल- 13:37:50,
चंद्रोदय- 12:05:30,
चंद्रास्त- 25:23:06,
राहू काल- 15:03-16:21 अशुभ,
यम घंटा- 09:52-11:10 अशुभ,
अभिजित- 12:07-12:48 शुभ,
प्रदोष- 17:39-20:25 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक5- 07:16-17:49 अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:52-11:10,
लाभ- 11:10-12:28,
अमृत- 12:28-13:45,
शुभ- 15:03-16:21,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:21-21:03,
शुभ- 22:45-24:28,
अमृत- 24:28-26:10,
चर- 26:10-27:52,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 07:16 – 08:08,
सूर्य- 08:08 – 09:00,
शुक्र- 09:00 – 09:52,
बुध- 09:52 – 10:44,
चन्द्र- 10:44 – 11:36,
शनि- 11:36 – 12:28,
बृहस्पति- 12:28 – 13:19,
मंगल- 13:19 – 14:11,
सूर्य- 14:11 – 15:03,
शुक्र- 15:03 – 15:55,
बुध- 15:55 – 16:47,
चन्द्र- 16:47 – 17:39,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 17:39 – 18:47,
बृहस्पति- 18:47 – 19:55,
मंगल- 19:55 – 21:03,
सूर्य- 21:03 – 22:11,
शुक्र- 22:11 – 23:19,
बुध- 23:19 – 24:28,
चन्द्र- 24:28 – 25:36,
शनि- 25:36 – 26:44,
बृहस्पति- 26:44 – 27:52,
मंगल- 27:52 – 29:00,
सूर्य- 29:00 – 30:08,
शुक्र- 30:08 – 31:17,

आज 7 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी से बहस बाजी में ना पड़ें। कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामले यदि कानून में विवादित थे, तो उसमें आपको थोड़ी समस्या तो होगी, लेकिन फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से खुशी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बिजनेस के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे ना हटें। किसी काम में बिना सोचे समझे यदि आपने हाथ बढ़ाया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे और आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपके लिए वहां समस्याएं तैयार हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा। कारोबार में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आपकी धर्म-कर्म के कार्यों में भी काफी रुचि रहेगी। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुखमय रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि का जातकों के लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपको कोई पारिवारिक समस्या यदि लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपका मान सम्मान बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र की आपको याद सता सकती है। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण काम को कल पर टालने से बचना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धैर्य व साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक विषयों को लेकर आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। संतान की नौकरी में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई प्रॉपर्टी से संबंधित डील यदि लंबे समय अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। आपको किसी योजना से अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने काम को लेकर अपने पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई नए काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सामाजिक कामों में भी आपको काफी रुचि रहेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment