Today’s horoscope for 06 January: इन राशियों पर बरसेगी आज मां लक्ष्मी की कृपा, बन गए हैं शुभ संयोग, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Today’s horoscope for 06 January)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 06-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- सप्तमी 18:22:59,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 23 पौष गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 19:05:24,
योग- परिघ 26:03:57,
करण- गर 07:19:32, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:19,
सूर्यास्त- 17:37:54,
दिन काल- 10:21:35,
रात्रि काल- 13:38:31,
चंद्रोदय- 11:33:00,
चंद्रास्त- 24:18:36,
राहू काल- 08:34-09:52 अशुभ,
यम घंटा- 11:09-12:27 अशुभ,
अभिजित- 12:06-12:48 शुभ,
प्रदोष- 17:38-20:24 तक,
गंड मूल- 19:05 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक4- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 07:16-08:34,
शुभ- 09:52-11:09,
चर- 13:45-15:03,
लाभ- 15:03-16:20,
अमृत- 16:20-17:38,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 17:38-19:20,
लाभ- 22:45-24:27,
शुभ- 26:09-27:52,
अमृत- 27:52-29:34,
चर- 29:34-31:16,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 07:16 – 08:08,
शनि- 08:08 – 08:59,
बृहस्पति- 08:59 – 09:52,
मंगल- 09:52 – 10:44,
सूर्य- 10:44 – 11:35,
शुक्र- 11:35 – 12:27,
बुध- 12:27 – 13:19,
चन्द्र- 13:19 – 14:11,
शनि- 14:11 – 15:03,
बृहस्पति- 15:03 – 15:54,
मंगल 15:54 – 16:46
सूर्य- 16:46 – 17:38,

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 17:38 – 18:46,
बुध- 18:46 – 19:54,
चन्द्र- 19:54 – 21:03,
शनि- 21:03 – 22:11,
बृहस्पति- 22:11 – 23:19,
मंगल- 23:19 – 24:27,
सूर्य- 24:27 – 25:35,
शुक्र- 25:35 – 26:44,
बुध- 26:44 – 27:52,
चन्द्र- 27:52 – 29:00,
शनि- 29:00 – 30:08,
बृहस्पति- 30:08 – 31:16

आज 6 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। आपको कामों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, इसलिए आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें। यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप समय रहते पूरा करेंगे। आप बिजनेस में कोई जोखिम बहुत ही सोच समझ कर उठाएं, नहीं तो इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी सरकारी काम को करने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी योजना में धन लगा सकते हैं। परिवार में यदि सदस्यों में मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। पारिवारिक समस्या आपको परेशान करेंगी। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी सदस्य की नई नौकरी मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा, लेकिन आपको इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संपत्ति को लेकर कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको सूझ-बूझ दिखाकर कामों को करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कार्य कुशलता को बढ़ाने वाला रहेगा। बिजनेस में आप कामों का पूरा लाभ उठाएंगे। किसी नई नौकरी की तलाश करने की आप कोशिश कर सकते हैं। आप जीवनसाथी से कोई बात ऐसी न बोलें, जो उन्हें बुरी लगे। आपकी कोई छुपी हुई बात परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लेमन है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो विरोधी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – केसरिया है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी, लेकिन आपको अपने आवश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। किसी नये वाहन को आप घर लेकर आ सकते हैं, जिससे संतान की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा बेनिफिट मिल सकता है, लेकिन आप किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। पिताजी से आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में बदलाव करने की यदि आप योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। संतान को तरक्की करते देख खुशी होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपको छुट-पुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी से बात बहुत ही सोच विचार कर बोलें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मंगलमय रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको बातचीत देखभाल कर करनी होगी, नहीं तो कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। परिवार में किसी नामकरण, जन्मदिन आदि का होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके दोस्त आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान बनाएंगे। आप उनके साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी शान शौकत की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, ज्वेलरी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप अपनी बिजनेस में कोई नयी योजना शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो दोनों के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को निपटाने के लिए आलस्य को दूर भगाना होगा। पारिवारिक मामले में आपकी टेंशन बढ़ेगी। माता जी की सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको धन संबंधित कामों को लेकर कुछ जल्दबाजी नहीं दिखानी है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गहरा लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment