Special Trains List 2024 : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर, उनके अनुयायियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे ने 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, और 7 दिसंबर को नागपुर रेलवे स्टेशन से विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें नागपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई से नागपुर और दादर से नागपुर के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है।
नागपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई
- 4 दिसंबर 2024 : ट्रेन संख्या 01262 नागपुर-सीएसएमटी, नागपुर स्टेशन से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3:05 बजे मुंबई पहुंचेगी।
- 5 दिसंबर 2024: ट्रेन संख्या 01264 नागपुर-सीएसएमटी, सुबह 8:00 बजे नागपुर से चलेगी और उसी दिन रात 11:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।
- 5 दिसंबर 2024: ट्रेन संख्या 01266 नागपुर-सीएसएमटी, दोपहर 3:50 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:55 बजे मुंबई पहुंचेगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से नागपुर
- 6 दिसंबर 2024: ट्रेन संख्या 01249 सीएसएमटी-नागपुर, शाम 4:55 बजे मुंबई से चलेगी और अगले दिन सुबह 10:05 बजे नागपुर पहुंचेगी।
- 6 दिसंबर 2024: ट्रेन संख्या 01251 सीएसएमटी-नागपुर, शाम 6:35 बजे मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
- 7 दिसंबर 2024: ट्रेन संख्या 01253 दादर-नागपुर, रात 12:40 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और शाम 4:10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
- 7 दिसंबर 2024: ट्रेन संख्या 01255 सीएसएमटी-नागपुर, दोपहर 12:35 बजे मुंबई से चलेगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।
- 8 दिसंबर 2024: ट्रेन संख्या 01257 सीएसएमटी-नागपुर, शाम 6:35 बजे मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
- 8 दिसंबर 2024: ट्रेन संख्या 01259 दादर-नागपुर, रात 12:40 बजे दादर से चलेगी और शाम 4:10 बजे नागपुर पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
इन ट्रेनों का अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, बडनेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, जलंब, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कसारा, कल्याण, और दादर स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा।
इस तरह रहेगी कोच संरचना
इन ट्रेनों में 16 सामान्य डिब्बे और 2 गार्ड-कम-ब्रेक वैन रहेंगे। विशेष गाड़ियों की विस्तृत समय सारणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से इन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।