New Road Project To MP : एमपी को मिला 615.61 करोड़ का 2-लेन सड़क का प्रोजेक्ट, सफर होगा आसान

By
On:

New Road Project To MP : केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को सड़क और रेल से जुड़ी परियोजनाओं की लगातार सौगात दी जा रही है। इसी कड़ी में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदेश के लिए 615.61 करोड़ रूपये लागत के 2-लेन सड़क के प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह टू-लेन सड़क मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित है। इस सड़क के बनने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ट्वीट कर इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-752G के सेंधवा से खेतिया (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा) खंड को पक्की सड़क के साथ 2-लेन में बदलने और पुनर्वासित करने के लिए 615.61 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

इस परियोजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच अंतर-राज्यीय संपर्क में सुधार करना है। यह सड़क सीधे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से जुड़ी हुई है, जो निवाड़ी, पानसेमल और खेतिया से इंदौर शहर (एमपी) की संपर्कता में सुधार करेगी। बड़वानी जिले के सेंधवा, निवाली, पानसेमल और खेतिया से गुजरने वाली परियोजना सड़क क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। इसे साथ ही गुजरात आने जाने में भी इस सड़क से आसानी होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment