New Fourlane MP: एमपी के इन दो शहरों के बीच बनेगा हाई-स्पीड फोरलेन, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दी मंजूरी

By
On:

New Fourlane MP: मध्यप्रदेश में इन दिनों एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे का जाल बिछ रहा है। इनके कई प्रोजेक्ट जहां पूरे हो चुके हैं तो कई पर काम चालू है। इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश को एक और हाई-स्पीड फोरलेन नेशनल हाईवे की मंजूरी मिली है। यह फोरलेन हाईवे राजधानी भोपाल से जबलपुर शहर के बीच बनेगा।

विगत दिनों भोपाल में इंडियन रोड कांग्रेस का सम्मेलन हुआ था। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी भी शामिल हुए थे। उसी दौरान प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने उनसे इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की थी। उनके प्रयास रंग लाए और केंद्रीय मंत्री श्री गड़करी ने इस हाई-स्पीड फोरलेन मार्ग को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

कम समय में तय होगी दोनों शहरों की दूरी

इस प्रोजेक्ट में भोपाल से जबलपुर की यात्रा कम से कम समय में तय करने के लिए शॉर्टकट रूट की तलाश की जाएगी। इस हाई-स्पीड फोरलेन मार्ग के बनने से कम समय में इन दोनों शहरों के बीच की दूरी हो सकेगी। वहीं दूसरी ओर व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में हुई वैकल्पिक रूटों पर चर्चा

इस फोरलेन मार्ग के लिए एनएचएआई ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। कोशिश यही की जा रही है कि सबसे छोटे रूट पर यह मार्ग बनाया जाए। इसी सिलसिले में लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह की एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसमें चार से पांच वैकल्पिक मार्गों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंडला को जोड़ने से मिलेंगे यह फायदे

मंत्री राकेश सिंह का मानना है कि इस नए मार्ग को यदि मंडला जिले से जोड़ा जाता है तो यह विशाखापत्तन और रायपुर के लिए एक बेहतर संपर्क मार्ग बन सकता है। इसके साथ ही जनजातीय क्षेत्र के विकास को भी पंख लग जाएंगे। दूसरी ओर जबलपुर क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment