IAS-SAS Transfer MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस और 12 एसएएस अफसरों का तबादला, कई कलेक्टर भी बदले

By
On:

IAS-SAS Transfer MP: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सोमवार रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 42 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 12 अधिकारी प्रभावित हुए हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आईएएस अफसरों के और सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव (कार्मिक) शिराली जैन के द्वारा यह ट्रांसफर आदेश जारी किए गए।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ आईएएस भरत यादव और अविनाश लवानिया को नई जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर एम. सिबि चक्रवर्ती और रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है।

राजस्व विभाग में अपर सचिव नेहा मराव्या को पहली बार फील्ड पोस्टिंग देते हुए उन्हें डिंडोरी कलेक्टर नियुक्त किया है। इस प्रशासनिक फेरदबल में 12 जिलों के कलेक्टर और 6 जिलों के जिला पंचायत सीईओ व नगर निगम आयुक्त भी बदले गए हैं। नीचे देखें आईएएस और एसएएस अफसरों की तबादला सूची….

आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment