Horoscope today 08 January: इस राशि के जातकों का कठिनाइयों से भरा रहेगा दिन, न बरतें जरा भी लापरवाही, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope today 08 January)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 08-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- नवमी 14:25:15, पश्चात-दशमी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 25 पौष गते,
नक्षत्र- अश्विनी 16:28:35, पश्चात-भरणी,
योग- सिद्ध 20:21:59,
करण- कौलव 14:25:15, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:30,
सूर्यास्त- 17:39:26,
दिन काल- 10:22:55,
रात्रि काल- 13:37:07,
चंद्रोदय- 12:40:41,
चंद्रास्त- 26:29:47,
राहू काल- 12:28-13:46 अशुभ,
यम घंटा- 08:34-09:52 अशुभ,
अभिजित- 12:07-12:49 अशुभ,
प्रदोष- 17:39-20:25 तक,
गंड मूल- 07:17-16:29 अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 07:17-08:34,
अमृत- 08:34-09:52,
शुभ- 11:10-12:28,
चर- 15:04-16:22,
लाभ- 16:22-17:39,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:22-21:04,
अमृत- 21:04-22:46,
चर- 22:46-24:28,
लाभ- 27:52-29:34,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 07:17 – 08:08,
चन्द्र- 08:08 – 09:00,
शनि- 09:00 – 09:52,
बृहस्पति- 09:52 – 10:44,
मंगल- 10:44 – 11:36,
सूर्य- 11:36 – 12:28,
शुक्र- 12:28 – 13:20,
बुध- 13:20 – 14:12,
चन्द्र- 14:12 – 15:04,
शनि- 15:04 – 15:56,
बृहस्पति- 15:56 – 16:48,
मंगल- 16:48 – 17:39,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:39 – 18:48,
शुक्र- 18:48 – 19:56,
बुध- 19:56 – 21:04,
चन्द्र- 21:04 – 22:12,
शनि- 22:12 – 23:20,
बृहस्पति- 23:20 – 24:28,
मंगल- 24:28 – 25:36,
सूर्य- 25:36 – 26:44,
शुक्र- 26:44 – 27:52,
बुध- 27:52 – 29:00,
चन्द्र- 29:00 – 30:08,
शनि- 30:08 – 31:17

आज 8 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा, क्योंकि आप लंबे समय से उसमें लापरवाही कर रहे थे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके कंधों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में पूरी मदद करेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने पिताजी से कामों को लेकर सलाह ले सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपका कोई लेन-देन से संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको खुशी देगी। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार न लें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न होंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस यदि आपको कोई काम सौंपे, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कोई गलती कर सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – श्याम है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। अपने जीवनसाथी को लेकर आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने संपत्ति संबंधित मामलों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। किसी पुराने मित्र की आपको याद सता सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस दे सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है। आप यदि नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी इन्कम बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से आपके सहयोगी बहुत खुश रहेंगे व आपको प्रमोशन दे सकते हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भूरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों में स्वच्छता से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से योजना बना रहे थे, तो आपका कोई काम पूरा हो सकता है। किसी की कही सुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। आपको कोई इंवेस्टमेंट बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आप कोई निर्णय परिवार के सदस्यों की सहमति से लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, जो लोग राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, उनके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment