पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope today 04 January)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 04-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- पंचमी 22:00:28,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 21 पौष गते,
नक्षत्र- शतभिषा 21:22:28,
योग- सिद्धि 10:06:54, पश्चात-व्यतिपात,
करण- बव 10:50:45, पश्चात-बालव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:01,
सूर्यास्त- 17:36:25,
दिन काल- 10:20:23,
रात्रि काल- 13:39:45,
चंद्रोदय- 10:29:03,
चंद्रास्त- 22:12:38,
राहू काल- 09:51-11:09 अशुभ,
यम घंटा- 13:44-15:01 अशुभ,
अभिजित- 12:06-12:47 शुभ,
प्रदोष- 17:36-20:23 तक,
पंचक2- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
प्तविशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 08:34-09:51,
चर- 12:26-13:44,
लाभ- 13:44-15:01,
अमृत- 15:01-16:19,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 17:36-19:19,
शुभ- 21:01-22:44,
अमृत- 22:44-24:26,
चर- 24:26-26:09,
लाभ- 29:34-31:16,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 07:16 – 08:08,
बृहस्पति- 08:08 – 08:59,
मंगल- 08:59 – 09:51,
सूर्य- 09:51 – 10:43,
शुक्र- 10:43 – 11:35,
बुध- 11:35 – 12:26,
चन्द्र- 12:26 – 13:18,
शनि- 13:18 – 14:10,
बृहस्पति- 14:10 – 15:01,
मंगल- 15:01 – 15:53,
सूर्य- 15:53 – 16:45,
शुक्र- 16:45 – 17:36,
रात्रि का होरा चक्र
बुध- 17:36 – 18:45,
चन्द्र- 18:45 – 19:53,
शनि- 19:53 – 21:01,
बृहस्पति- 21:01 – 22:10,
मंगल- 22:10 – 23:18,
सूर्य- 23:18 – 24:26,
शुक्र- 24:26 – 25:35,
बुध- 25:35 – 26:43,
चन्द्र- 26:43 – 27:51,
शनि- 27:51 – 28:59,
बृहस्पति- 28:59 – 30:08,
मंगल- 30:08 – 31:16,
आज 4 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। कुछ खास लोगों से आपकी पहचान बनेगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। आप किसी काम को लेकर ज्यादा उत्साहित ना हों। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज का दिन राशि के जातकों के लिए सुखमय रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में यदि गलतफहमियां चल रही थीं, तो आप उन्हे दूर करने की कोशिश करेंगे। अत्यधिक काम के कारण आपको सिर दर्द थकान आदि बना रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को उधार के लेन-देन से सावधान रहना होगा। आपको अपने किसी जल्दबाजी के लिए किये गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ गुप्त शत्रु हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान की आवश्यकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको छुट-पुट लाभ की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – आसमानी है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को किसी कंपटीशन की तैयारी में मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आप किसी नई योजना को लेकर आगे बढ़ेंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। माता-पिता को लेकर आप बातचीत करेंगे। ऑफिस में आपको टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। आपके बॉस की आपको यह बात पसंद आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना आपको अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। यदि आप नौकरी में कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खान-पान पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आप समय अवश्य निकाल सकते हैं। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट बनी रहेगी। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना अच्छा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके मन में कुछ उलझने रहेंगी जो आपके कामों में रुकावटें लायेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपको किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके कुछ शत्रु कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – जामुनी है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक के लिए लेन-देन के मामले में सावधान रहने वाला है। आपको धन का लेन-देन बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। किसी काम को लेकर जीवनसाथी से आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको किसी की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सेहत पर आप पूरा ध्यान दें। किसी के कहने में आकर आप किसी से कोई बात ना बोलें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में बेवजह का वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है, उनके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। किसी प्रॉपर्टी में आप थोड़ा सोच समझ कर हाथ बढ़ाएं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी काफी आस्था रहेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आप गरीबों की सेवा में भी सहयोग करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में लगाएंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।