Horoscope today 03 January: इन राशियों पर आज जमकर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब आएगा पैसा, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope today 03 January)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 03-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- चतुर्थी 23:38:58,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 20 पौष गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 22:20:51,
योग- वज्र 12:36:15, पश्चात-सिद्धि,
करण- वाणिज् 12:24:47, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मकर 10:46:39, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:50,
सूर्यास्त- 17:35:41,
दिन काल- 10:19:51,
रात्रि काल- 13:40:19,
चंद्रोदय- 09:54:18,
चंद्रास्त- 21:08:59,
राहू काल- 11:08-12:26 अशुभ,
यम घंटा- 15:01-16:18 अशुभ,
अभिजित- 12:05-12:46 शुभ,
प्रदोष- 17:36-20:22 तक,
पंचक1-10:47 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:16-08:33,
लाभ- 08:33-09:51,
अमृत- 09:51-11:08,
शुभ- 12:26-13:43,
चर- 16:18-17:36,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 21:01-22:43,
शुभ- 24:26-26:08,
अमृत- 26:08-27:51,
चर- 27:51-29:33,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 07:16 – 08:07,
बुध- 08:07 – 08:59,
चन्द्र- 08:59 – 09:51,
शनि- 09:51 – 10:42,
बृहस्पति- 10:42 – 11:34,
मंगल 11:34 – 12:26
सूर्य- 12:26 – 13:17,
शुक्र- 13:17 – 14:09,
बुध- 14:09 – 15:01,
चन्द्र- 15:01 – 15:52,
शनि- 15:52 – 16:44,
बृहस्पति- 16:44 – 17:36,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 17:36 – 18:44,
सूर्य- 18:44 – 19:52,
शुक्र- 19:52 – 21:01,
बुध- 21:01 – 22:09,
चन्द्र- 22:09 – 23:18,
शनि- 23:18 – 24:26,
बृहस्पति- 24:26 – 25:34,
मंगल- 25:34 – 26:43,
सूर्य- 26:43 – 27:51,
शुक्र- 27:51 – 28:59,
बुध- 28:59 – 30:08,
चन्द्र- 30:08 – 31:16,

आज 3 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा और आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य में कोई समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपने यदि धन को लेकर किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छी रहेगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला आपको परेशान करेगा। आपके बॉस आपकी दी गई सलाह पर काम करेंगे जिससे आपको खुशी होगी। आपका मनोबल भी और बढ़ेगा। आप किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को घर लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – क्रीम है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपके घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। नौकरी पैसा जातक अपने कामों में एकजुट रहेंगे। आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक खर्च बढ़ने से आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। संतान भी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप परिवार में बड़े सदस्यों के साथ मिल बैठकर बिजनेस को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपको कामों को करने में आलस्य आएगा, जिसे आप उन्हें कल पर टालने की कोशिश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरिया है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिससे परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा, लोग भी प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आप थोड़ा टेंशन में रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएंगे। आप अपने भाइयों पर यदि किसी बात को लेकर डिपेंड चल रहे हैं, तो उसके लिए आपको उनसे बातचीत करनी होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बुद्धि व विवेक से काम लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका कोई धन संबंधित नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कामों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। आपका ट्रांसफर होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, इसलिए आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलें, तो आप भविष्य के लिए भी आप कुछ घन संचय आसानी से कर पाएंगे। किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से आपका मन खुश रहेगा। कोई लेन देन आपको थोड़ा सोच समझकर करना होगा, नहीं तो बाद में आपको उस धन को संचय करने में समस्या आएगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरिया है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको आय और व्यय में तालमेल बना कर चलने की आवश्यकता है। आप संतान को किसी नये कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। रोजगार में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को नौकरी में सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उन पर कोई झूठा आरोप लगाया जा सकता है। आप बेवजह किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। राजनीति में काम कर रहे लोगों के कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जो उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – केसरिया है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका प्रमोशन आदि जैसी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा, इसलिए आप अपने कामों में व्यस्त रहें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी निवेश को करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेनी होगी, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। आपकी माताजी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों की एक दूसरे के बीच चल रही समस्याएं दूर होंगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment