पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope today 02 January)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 02-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- तृतीया 25:07:49,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 19 पौष गते,
नक्षत्र- श्रवण 23:09:38,
योग- हर्षण 14:56:45, पश्चात-वज्र,
करण- तैतुल 13:47:35, पश्चात-गर,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:37,
सूर्यास्त- 17:34:59,
दिन काल- 10:19:21,
रात्रि काल- 13:40:51,
चंद्रोदय- 09:15:22,
चंद्रास्त- 20:03:58,
राहू काल- 13:43-15:00 अशुभ,
यम घंटा- 07:16-08:33 अशुभ,
अभिजित- 12:05-12:46 शुभ,
प्रदोष- 17:35-20:22 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना वर्जित है। इस से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 07:16-08:33,
चर- 11:08-12:25,
लाभ- 12:25-13:43,
अमृत- 13:43-15:00,
शुभ- 16:18-17:35,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 17:35-19:18,
चर- 19:18-21:00,
लाभ- 24:25-26:08,
शुभ- 27:51-29:33,
अमृत- 29:33-31:16,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बृहस्पति- 07:16 – 08:07,
मंगल- 08:07 – 08:59,
सूर्य- 08:59 – 09:50,
शुक्र- 09:50 – 10:42,
बुध- 10:42 – 11:34,
चन्द्र- 11:34 – 12:25,
शनि- 12:25 – 13:17,
बृहस्पति- 13:17 – 14:09,
मंगल- 14:09 – 15:00,
सूर्य- 15:00 – 15:52,
शुक्र- 15:52 – 16:43,
बुध- 16:43 – 17:35,
रात्रि का होरा चक्र
चन्द्र- 17:35 – 18:43,
शनि- 18:43 – 19:52,
बृहस्पति- 19:52 – 21:00,
मंगल- 21:00 – 22:09,
सूर्य- 22:09 – 23:17,
शुक्र- 23:17 – 24:25,
बुध- 24:25 – 25:34,
चन्द्र- 25:34 – 26:42,
शनि- 26:42 – 27:51,
बृहस्पति- 27:51 – 28:59,
मंगल- 28:59 – 30:07,
सूर्य- 30:07 – 31:16,
आज 02 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने पारिवारिक मामलो में एक दूसरे को समझने का प्रयास करना होगा, तभी उनका रिश्ता बेहतर चलेगा। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपका अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान रहेगा। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर थोड़ा टेंशन लेंगे। घर परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यवसायिक क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। कुछ यात्रा भी करने का आपको मौका मिलेगा। आपकी कुछ अपरिचित लोगों से पहचान बनेगी। काम का दवाब अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात के लिए झूठा साबित किया जा सकता है। यदि ऐसा हो तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आपने ढील दी, तो कोई बड़ी बीमारी बढ़ सकती है। आप अपने घर के कामों को करने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके साथ आप अपने जीवन साथी को भी काफी कम समय देंगे। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप अपने बिजनेस को लेकर भाग दौड़ अधिक करेंगे, तभी कोई डील फाइनल होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका किसी संपत्ति को लेकर वाद विवाद खड़ा होगा, जिसमें आप अपनी आंख व कान खुले रखें, आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। कोई पुराना काम यदि आपका पेंडिंग था, तो उसे भी पूरा करने की योजना बनाएंगे। आप अपने घर के कामों में भी कुछ बदलाव करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कुछ उतार चढ़ाव लगे रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों के साथ आप किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। आपको किसी पिकनिक आदि पर जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप खान-पान पर पूरा ध्यान दें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा, जो लोग सिंगल हैं, उनके अपने साथी से मुलाकात होगी। नौकरी में आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको किसी से कोई बात करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी करेंगे। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आपके धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। परिवार में कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर चर्चा हो सकती है। बिजनेस में आपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो उससे कोई नुकसान होना संभव है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी वह आसानी से दूर हो जाएंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन रूके हुए कामो की पूर्ति के लिए रहेगा। बिजनेस में आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम पूरा होते होते रहे सकता हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आप किसी से कोई वादा करके परेशान रहेंगे। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि किसी पुरानी बीमारी के उभरने की संभावना है। भाई व बहनों के लिए आप कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक– 9 और शुभ रंग – हरा है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपने आस-पास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में बदलाव के लिए आपको कुछ समय रुकना होगा। आपकी कोई बात को लेकर पारिवारिक विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सदस्य के करियर में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी दूसरे काम में आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके काम लटकने की संभावना है। आपको यदि किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो वहां आपको कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जो आपको खुशी देंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।