Horoscope today 01 January: इन राशियों पर होगी नए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी की कृपा, वर्ष भर बनी रहेगी खुशहाली

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope today 01 January)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 01-01-2025
आंग्ल-नव-वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- द्वितीया 26:23:31,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 18 पौष गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 23:45:10,
योग- व्याघात 17:05:18, पश्चात-हर्षण,
करण- बालव 14:54:59, पश्चात-कौलव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:23,
सूर्यास्त- 17:34:17,
दिन काल- 10:18:53,
रात्रि काल- 13:41:20,
चंद्रास्त- 18:58:04,
चंद्रोदय- 31:36:29,
राहू काल- 12:25-13:42 अशुभ,
यम घंटा- 08:38-09:50 अशुभ,
अभिजित- 12:04-12:45 अशुभ,
प्रदोष- 17:34-20:21 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना वर्जित है। इस से पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 07:15-08:33,
अमृत- 08:33-09:50,
शुभ- 11:07-12:25,
चर- 14:59-16:17,
लाभ- 16:17-17:34,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:17-20:59,
अमृत- 20:59-22:42,
चर- 22:42-24:25,
लाभ- 27:50-29:33,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 07:15 – 08:07,
चन्द्र- 08:07 – 08:59,
शनि- 08:59 – 09:50,
बृहस्पति- 09:50 – 10:42,
मंगल- 10:42 – 11:33,
सूर्य- 11:33 – 12:25,
शुक्र- 12:25 – 13:16,
बुध- 13:16 – 14:08,
चन्द्र- 14:08 – 14:59,
शनि- 14:59 – 15:51,
बृहस्पति- 15:51 – 16:43,
मंगल- 16:43 – 17:34,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:34 – 18:43,
शुक्र- 18:43 – 19:51,
बुध- 19:51 – 20:59,
चन्द्र- 20:59 – 22:08,
शनि- 22:08 – 23:17,
बृहस्पति- 23:17 – 24:25,
मंगल- 24:25- 25:33,
सूर्य- 25:33 – 26:42,
शुक्र- 26:42 – 27:50,
बुध- 27:50 – 28:59,
चन्द्र- 28:59 – 30:07,
शनि- 30:07-31:16,

आज 01 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, इसलिए आप अपनी सोच में नकारात्मकता बिल्कुल ना रखें। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – स्लेटी है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आवश्यक कामों को पूरा करने में अत्यधिक मेहनत नहीं करनी है। आप झगड़ा झंझटो में फंसे रहने के कारण परेशान रहेंगे। आपको अपने कुछ कर्जो से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप अपने ऑफिस के कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। यदि आपको किसी सलाह मश्वरे की आवश्यकता हो, तो अनुभवी व्यक्तियो से लें तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – सुनहरा है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में यदि कुछ रुकावटे आ गयी थीं, तो वह भी दूर होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप राजनीति में कदम रखने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोंड़ें। नौकरी में बदलाव करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको धन कमाने के नए-नए मार्ग मिलेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – श्याम है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी से आपकी खूब पटेगी। आप भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। किसी से आप कोई गुप्त जानकारी शेयर ना करें। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान तो करेंगी, लेकिन वह बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर होती दिख रही हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आध्यात्म के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता-पिता आपको यदि किसी काम को लेकर कोई सलाह दें तो आपको उस पर अमल करना बेहतर रहेगा। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको किसी अधिकारी की मदद मिल सकती है, जिससे आपका मामला कोर्ट में जाने से पहले ही सुलझ सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुख शांति लेकर आने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको खुशी देगी। आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने करियर को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपको अपने कामों में कुछ अड़चन्ने आ रहीं थीं, तो वह भी दूर होंगी। आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा, इसलिए आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट बहुत ही सोच समझकर करें। भाइयों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी प्रॉपर्टी में भी इजाफा होगा। आपकी संतान से आपका यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो वह बढ़ सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस में नियमों का पूरा पालन करें, नहीं तो आपके सहयोगी भी उन्हें तोड़ सकते हैं, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए उन्हें समझदारी दिखाते हुए काम करना होगा। जीवनसाथी की आपसे खटपट होने की संभावना है। आप अपने भाइयों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – स्लेटी है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बिजनेस में यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी वह भी फाइनल हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सुनहरा है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नये काम में हाथ बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी इन्कम के सोर्स भी बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों व अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और पारिवारिक मामलों पर आप संयम रखें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी जो आपको खुशी देगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment