पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope for today 28th December)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 28-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- त्रयोदशी 27:32:04,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 14 पौष गते,
नक्षत्र- अनुराधा 22:12:20,
योग- शूल 22:22:14,
करण- गर 15:03:47, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:14:11,
सूर्यास्त- 17:31:37,
दिन काल- 10:17:26,
रात्री काल- 13:42:53,
चंद्रास्त- 15:08:00,
चंद्रोदय- 29:46:42,
राहू काल- 09:49-11:06 अशुभ,
यम घंटा- 13:40-14:57 अशुभ,
अभिजित- 12:02-12:43 शुभ,
प्रदोष- 17:32-20:19 तक,
गंड मूल- 22:12 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन खाना वर्जित है। इस से पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 08:31-09:49,
चर- 12:23-13:40,
लाभ- 13:40-14:57,
अमृत- 14:57-16:14,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 17:32-19:14,
शुभ- 20:57-22:40,
अमृत- 22:40-24:23,
चर- 24:23-26:06,
लाभ- 29:32-31:15,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 07:14 – 08:06,
बृहस्पति- 08:06 – 08:57,
मंगल- 08:57 – 09:49,
सूर्य- 09:49 – 10:40,
शुक्र- 10:40 – 11:31,
बुध- 11:31 – 12:23,
चन्द्र- 12:23 – 13:14,
शनि- 13:14 – 14:06,
बृहस्पति- 14:06 – 14:57,
मंगल- 14:57 – 15:49,
सूर्य- 15:49 – 16:40,
शुक्र- 16:40 – 17:32,
रात्रि का होरा चक्र
बुध- 17:32 – 18:40,
चन्द्र- 18:40 – 19:49,
शनि- 19:49 – 20:57,
बृहस्पति- 20:57 – 22:06,
मंगल- 22:06 – 23:15,
सूर्य- 23:15 – 24:23,
शुक्र- 24:23 – 25:32,
बुध- 25:32 – 26:40,
चन्द्र- 26:40 – 27:49,
शनि- 27:49 – 28:57,
बृहस्पति- 28:57 – 30:06,
मंगल- 30:06 – 31:15
आज 28 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा। अविवाहितों जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आप अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर के कामो में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप उन्हे आसानी से पूरा करेंगे। कोई मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे रहेंगे, लेकिन आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपके आस-पास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगायें। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी काम को पार्टनर के भरोसे ना छोंड़ें, नहीं तो वह आपके साथ कोई छल कर सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल होगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी खटपट हो सकती है, लेकिन आप अपने धन को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – श्याम है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सूझ बूझ दिखाकर करने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। जीवन साथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। बिजनेस में भी आपने यदि ढील दी, तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपको किसी मकान दुकान आदि की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। शेयर मार्केट में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही इन्वेस्टमेंट करें, तो ही वह आपको प्रॉफिट दिला सकेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की आप योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन का लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको कोई काम के चलते अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से किसी अटके में काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को निवेश संबंधी मामलों में ध्यान देना होगा। आपको अपने पारिवारिक कामों को भी समय रहते निपटाने की कोशिश करनी होगी। कोई सदस्य आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे और घरेलू कामों को भी समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन किसी काम को लेकर आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी योजनाओं को टालने से बचें, नहीं तो बाद में वह आपको समस्या दे सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने भविष्य को लेकर योजना बनाकर चलनी होगी। बिजनेस में आपको कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। माता जी की कोई शारीरिक समस्या फिर से उभर सकती है, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी आप पुरानी में ही टिके रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।