पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope for today 21st December 2024)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग – 21-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- षष्ठी 12:20:40, पश्चात-सप्तमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 07 पौष गते,
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 30:13:06,
योग- प्रीति 18:21:22,
करण- वाणिज् 12:20:40, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- सिंह राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:11:11,
सूर्यास्त- 17:27:39,
दिन काल- 10:16:27,
रात्रि काल- 13:44:01,
चंद्रास्त- 11:35:58,
चंद्रोदय- 23:20:13,
राहू काल- 09:45-11:02 अशुभ,
यम घंटा- 13:36-14:54 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:40 शुभ,
प्रदोष- 17:28-20:15 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनि की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 08:28-09:45,
चर- 12:19-13:36,
लाभ- 13:36-14:54,
अमृत- 14:54-16:11,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 17:28-19:11,
शुभ- 20:54-22:37,
अमृत- 22:37-24:20,
चर- 24:20-26:03,
लाभ- 29:29-31:12,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 07:11 – 08:03,
बृहस्पति- 08:03 – 08:54,
मंगल- 08:54 – 09:45,
सूर्य- 09:45 – 10:37,
शुक्र- 10:37 – 11:28,
बुध- 11:28 – 12:19,
चन्द्र- 12:19 – 13:11,
शनि- 13:11 – 14:02,
बृहस्पति- 14:02 – 14:54,
मंगल- 14:54 – 15:45,
सूर्य- 15:45 – 16:36,
शुक्र- 16:36 – 17:28,
रात्रि का होरा चक्र
बुध- 17:28 – 18:36,
चन्द्र- 18:36 – 19:45,
शनि- 19:45 – 20:54,
बृहस्पति- 20:54 – 22:02,
मंगल- 22:02 – 23:11,
सूर्य- 23:11 – 24:20,
शुक्र- 24:20 – 25:28,
बुध- 25:28 – 26:37,
चन्द्र- 26:37 – 27:46,
शनि- 27:46 – 28:54,
बृहस्पति- 28:54 – 30:03,
मंगल- 30:03 – 31:12,
आज 21 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर यदि आपने जल्दबाजी दिखायी, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है। आपको नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आप जीवन साथी को कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी सांमाजस्य बना रहेगा। रक्त सबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। आपको अपने खर्च करने की आदतों पर ध्यान देना होगा। जीवन साथी के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से खुशी होगी। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी काम को लेकर दिल की जगह दिमाग से सोचें, तब आपके उस काम को पूरे होने में कोई समस्या नहीं आएगी। आपने किसी को धन उधार दिया था तो उसके भी मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य के आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको शीघ्रता भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरों का डिपेंड ना रहें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, लेकिन आपको अपने कामों को करने में कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं। ज़हभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस में चार चांद लगेंगे, क्योंकि आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। परिवार में मान सम्मान बढ़ाने से आपको खुशी होगी। वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपसे कामो में कोई गड़बड़ी हो सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपकी संतान की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके खर्च बढ़ने से आपको टेंशन होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि खूब रहेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने घरेलू कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन रुपए पैसे से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े व जेवरात आदि भी खरीदारी कर सकते हैं। किसी नयी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। भाई व बहन कामों में आपकी खूब मदद करेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। सेहत के प्रति आप सचेत रहें, क्योंकि कोई बड़ी बीमारी होने की संभावना है, इसलिए आपको किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है। वरिष्ठ सदस्य आपको किसी बात को लेकर उचित मार्गदर्शन देंगे, इसलिए आप उनकी सलाह पर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने व बेचने की योजना बना रहे थे, तो वह आपका काम पूरा हो सकता है। आप अपनी आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने कामों को करने में भी तेजी दिखाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हल्का हरा है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई निर्णय सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है, इससे आपके काफी काम प्रभावित होंगे। आपको किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। आपको अपनी सहयोगियों से कोई मन की बात नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।