पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope for today 20th December 2024)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग – 20-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- पंचमी 10:48:15, पश्चात-षष्ठी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 06 पौष गते,
नक्षत्र- मघा 27:46:09,
योग- विष्कुंभ 18:10:18,
करण- तैतुल 10:48:16, पश्चात-गर,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- सिंह राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:10:40,
सूर्यास्त- 17:27:10,
दिन काल- 10:16:29,
रात्री काल- 13:44:01,
चंद्रास्त- 11:04:30,
चंद्रोदय- 22:25:40,
राहू काल- 11:02-12:19 अशुभ,
यम घंटा- 14:53-16:10 अशुभ,
अभिजित- 11:58-12:39 शुभ,
प्रदोष- 17:27-20:14 तक,
गंड मूल- 07:11-27:46 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है। षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनि की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 07:11-08:28,
लाभ- 08:28-09:45,
अमृत- 09:45-11:02,
शुभ- 12:19-13:36,
चर- 16:10-17:27,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 20:53-22:36,
शुभ- 24:19-26:02,
अमृत- 26:02-27:45,
चर- 27:45-29:28,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 07:11 – 08:02,
बुध- 08:02 – 08:53,
चन्द्र- 08:53 – 09:45,
शनि- 09:45 – 10:36,
बृहस्पति- 10:36 – 11:28,
मंगल- 11:28 – 12:19,
सूर्य- 12:19 – 13:10,
शुक्र- 13:10 – 14:02,
बुध- 14:02 – 14:53,
चन्द्र- 14:53 – 15:44,
शनि- 15:44 – 16:36,
बृहस्पति- 16:36 – 17:27,
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 17:27 – 18:36,
सूर्य- 18:36 – 19:45,
शुक्र- 19:45 – 20:53,
बुध – 20:53 – 22:02,
चन्द्र- 22:02 – 23:11,
शनि- 23:11 – 24:19,
बृहस्पति- 24:19 – 25:28,
मंगल- 25:28 – 26:37,
सूर्य- 26:37 – 27:45,
शुक्र- 27:45 – 28:54,
बुध- 28:54 – 30:03,
चन्द्र- 30:03 – 31:11्र
आज 20 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। संतान को तरक्की मिलने से खुशी होगी। आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि किसी काम को लेकर आपके मन में संशय बना हुआ है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अच्छी बात रहेगी कि आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। आपको खान-पान पर संयम रखना होगा, नहीं तो अपच संबंधी समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ मिल सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रो में काम कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी। आप धैर्य व साहस से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको साझेदारी में कोई काम करना बेहतर रहेगा। किसी काम को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन टेंशन भरा रहने वाला है। आपको किसी परेशानी के होने के कारण समस्या रहेगी। शारीरिक कामों में आपको समस्या हो सकती है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी काम में ढील दी तो उसके पूरा होने में समस्या अवश्य आएगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन धैर्य व साहत से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आर्थिक मामलो में आपको सावधान रहना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगो के मन में खुशियां रहेंगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। लेन-देन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। धर्म-कर्म के कार्य में आपका खूब मन लगेगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं बेहतर रहेंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपने पिताजी के साथ मिलकर पारिवारिक बिजनेस पर ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको अपने आर्थिक प्रयासों पर पूरा ध्यान देना होगा। वैवाहिक जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने बिजनेस में कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हे आपकी बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी होगी। किसी नये बिजनेस में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपनी समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर पुण्य कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी काम को लेकर जोखिम लेने से बचना होगा। आप किसी से धन को लेकर ना आए, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी वाणी व व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। धन को लेकर आपको कोई समस्या नहीं आएगी। आप किसी सरकारी टेंडर के भी मिलने की संभावना है। बिजनेस में भी अच्छी तरक्की मिलेगी। आप अपनी घरेलू जरूरतो की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।