Horoscope for today 19th December 2024 : इन राशि के जातकों को गुप्त शत्रु पहुंचा सकते हैं नुकसान, रहना होगा संभल कर, देखें आज का राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग – 19-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- चतुर्थी 10:02:19, पश्चात-पंचमी,
दिन- प्तगुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 05 पौष गते,
नक्षत्र- अश्लेषा 26:58:45,
योग- वैधृति 18:32:52,
करण- बालव 10:02:19, पश्चात-कौलव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- कर्क 25:58:45*, पश्चात-सिंह राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:10:08,
सूर्यास्त- 17:26:42,
दिन काल- 10:16:33,
रात्रि काल- 13:43:58,
चंद्रास्त- 10:31:01,
चंद्रोदय- 21:28:09,
राहू काल- 13:35-14:53 अशुभ,
यम घंटा- 07:10-08:27 अशुभ,
अभिजित- 11:58-12:39 अशुभ,
प्रदोष- 17:27-20:14 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:10-08:27,
चर- 11:01-12:18,
लाभ- 12:18-13:35,
अमृत- 13:35-14:53,
शुभ- 16:10-17:27,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 17:27-19:10,
चर- 19:10-20:53,
लाभ- 24:19-26:02,
शुभ- 27:45-29:28,
अमृत- 29:28-31:11,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 07:10 – 08:02,
मंगल- 08:02 – 08:53,
सूर्य- 08:53 – 09:44,
शुक्र- 09:44 – 10:36,
बुध- 10:36 – 11:27,
चन्द्र- 11:27 – 12:18,
शनि- 12:18 – 13:10,
बृहस्पति- 13:10 – 14:01,
मंगल- 14:01 – 14:53,
सूर्य- 14:53 – 15:44,
शुक्र- 15:44 – 16:35,
बुध- 16:35 – 17:27,

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 17:27 – 18:35,
शनि- 18:35 – 19:44,
बृहस्पति- 19:44 – 20:53,
मंगल- 20:53 – 22:01,
सूर्य- 22:01 – 23:10,
शुक्र- 23:10 – 24:19,
बुध- 24:19 – 25:27,
चन्द्र- 25:27 – 26:36,
शनि- 26:36 – 27:45,
बृहस्पति- 27:45 – 28:53,
मंगल- 28:53 – 30:02,
सूर्य- 30:02 – 31:11,

आज 19 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उसमें समस्या आएगी। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहेंगे, तभी उन्हें सफलता हसिल होगी। आपको परिवार में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – केसरिया है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर से कोई प्रमोशन जैसी खुशखबरी मिल सकती है। यदि किसी डील को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी संतान ने भी यदि कोई परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सहयोगी से आप मन की बात कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेंगे जिससे आपको खुशी होगी। आपको लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी। भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नयी तकनीक को अपनाकर अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जा सकते हैं जिससे आपकी इन्कम में भी वृद्धि होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने लापरवाही दिखाई तो आपका कोई पुराना रोग भर सकता है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। परिवार में किसी सदस्य को आ रही बाधा दूर होगी। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – क्रीम है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको रुपये पैसे के मामले में समस्या आ सकती है। आप बिजनेस की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान आप मिल बैठकर करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति से कोई बातचीत ना करें। किसी नये काम में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में आप प्लानिंग कर सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपना डुबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आपको किसी जोखिम को लेने से बचना होगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने धन को लेकर थोड़ा समझदारी दिखा कर आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे भी आपको पूरा करना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहेंगे, इसलिए आप बचत के बारे में सोचेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कोई महत्वपूर्ण फैसला बड़े सदस्यों की मदद से लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी से यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों की कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपने जल्दबाजी में कोई काम किया तो उसमें गड़बड़ी अवश्य होगी। सामाजिक कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। आपकी संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आपके किसी परिजन की मदद से दूर हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रखने वाला है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। यदि आपने संतान की पढ़ाई से संबंधित मामलों में आपने ढील दी तो बाद में आपको उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आपके कुछ नये विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओ को बढ़ाने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। यदि आपको कोई शारीरिक असुविधा चल रही थी तो वह भी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, तो आपको खुशी देंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आएगा। पहले यदि कुछ आप पर कर्ज था तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने अधूरे कामो पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य से यदि काम को लेकर कोई टेंशन चल रही थी तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, इसलिए किसी की सलाह पर ना चलें। आप धर्म कर्म के कार्यों में आगे बढ़ेंगे जिससे आपकी साख चारों और फैलेगी। आप अपनी मेहनत से कामों को आसानी से पूरा करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment