Ham Honge Kamyab : बैतूल। जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विशेष जागरूकता अभियान पखवाड़ा “हम होंगे क़ामयाब अभियान” आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अभियान के सम्बध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान के तहत निर्धारित गतिविधयां का सफल क्रियानवायन करें।
विशेष जागरूकता अभियान के लिए कैलेन्डर जारी किया गया है। जिसमें प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इस कैलेंडर में अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित की जाने वाली गतिविधियाँ भी दी गई है जिन पर अभियान के दौरान शत्-प्रतिशत कार्यवाही की जानी है। इस अभियान में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियां
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि विशेष जागरूकता अभियान के लिए जारी कैलेन्डर अनुसार इन गतिविधियो को अभियान के दौरान ही पूर्ण किया जाना है। विकासखण्ड स्तर पर SRLM कार्यक्रम, लोक अधिकार केन्द्र के पास समता समन्वय एवं समता सखी के लिए पोर्टल है। इन पोर्टल को व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार के लिए एकीकृत किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाये कि महिलाओं के उत्पीड़न मामलों की पहचान कर जांच हो।
पात्र परिवारों को मिशन के तहत शौचालय
पात्र परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय स्वीकृत किये जाये। ऐसे परिवारों को तत्काल शौचालय की स्वीकृति तथा राशि उपयोग की कार्यवाही करना सुनिश्चित की जाएं। विकासखण्ड पर महिलाओं के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण किया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सभी सार्वजनिक शौचालय पर्याप्त जल आपूर्ति और सफाई सुविधाओं के साथ 100% कार्यशील हों।
आंतरिक परिवाद समिति (ICC) का गठन
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि कार्यालयों में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम(POSH ACT) अंतर्गत आंतरिक परिवाद समिति (ICC) का गठन तथा समिति सदस्यों की जानकारी का प्रदर्शन व त्रैमासिक समीक्षा बैठकों का आयोजित की जाये। समस्त स्कूल में उपयोग किये जाने वाले वाहनों के चालको का verification किया जाये और ऐसे स्थानों (Dark Spot) का चिन्हांकन किया जाये जहाँ पर अधिक अपराध घटित होते हैं।
जहां पर अपराध अधिक, वहां सीसीटीवी कैमरे
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिये है कि जिन स्थानों पर अधिक अपराध घटित होते है। वहां सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये एवं पुलिस गश्त बढाई जाये। महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायतार्थ विभिन्न एप एवं हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग किया जा रहा है जिनकी आवश्यक समीक्षा कर एकीकृत किया जाना सुनिश्चित किया जावे। स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी कौशल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग एवं ऐसे विभाग जहां पर महिला एवं बच्चों की भागीदारी अधिक हो वहां का सुरक्षा ऑडिट किया जाये।
टैक्सी में पैनिक बटन का प्रावधान हो
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिये है कि सार्वजनिक परिवहन वाहन/टैक्सी में पैनिक बटन का प्रावधान हो एवं एक से अधिक स्थानों पर पैनिक बटन स्थापित की जाये। सार्वजनिक परिवहन वाहन के चालक एवं कंडेक्टर/क्लीनर का पुलिस वेरीफिकेशन कर लिया जाये जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि इनके विरूद्ध कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है। ड्राइवर, कंडक्टर एवं परिवहन कर्मचारियों को सुरक्षित परिवहन के लिए प्रशिक्षित किया जावे। साथ ही जेंडर आधारित भेदभाव एवं हिंसा के विरुद्ध संवेदनशील बनाएं जाने के लिए प्रयास किया जाए।
ड्रायविंग लायसेंस निशुल्क बनाये जाये
परिवहन विभाग, स्कूलों, कॉलेजो एवं आईटीआई में अभियान के दौरान शिविर आयोजित कर पात्र महिला, बच्चियों को ड्रायविंग लायसेंस निशुल्क प्रदाय कराना सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थलों एवं सार्वजनिक परिवहन के साधनों में आवश्यक सेवाओं एवं हेल्प लाईन नंबरो को प्रदर्शित किया जाए। साथ ही जेंडर आधारित हिंसा के विरूद्ध संदेश प्रदर्शित किए जाए। महिलाओं के विरूद्ध लंबित अपराधों से संबंधित लंबित चालान का निराकरण आवश्यक समय-सीमा में किया जावे।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्वाभिमान अभियान
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 02 दिसम्बर तक स्वाभिमान अभियान चलाया जा रहा है, इग्नू द्वारा 50000 स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षित किया जाएगा जो कि वित्तीय मामलों पर प्रशिक्षण प्रदान करेगा। ई-श्रमिक एप की समीक्षा और अनौपचारिक श्रमिकों के बीच ESIC स्वास्थ्य बीमा और ईपीएफ के बारे में जागरूकता प्रदान करना।
जारी कैलेन्डर अनुसार निर्धारित गतिविधियां
जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान “हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा 26 नबम्बर को युवाओं के साथ जेंडर आधारित हिंसा पर संवाद, जेंडर आधारित हिंसा का मनो-वैज्ञानिक प्रभाव विषय पर चर्चा, फ्रंटलाइन कार्यर्त्ताओं के लिए जेंडर संवेदनशीलता। 27 नवम्बर को बाल विवाह विषेध जागरूकता, 28 नवंबर को सोशल मीडिया अभियान, 29 नबम्बर को घरेलू हिंसा रोकथाम पर केंद्रित गतिविधियों आयोजित कि जाये। 30 नबम्बर को कानूनी जागरूकता कार्यशालाएँ आयोजित कि जाये।
02 दिसम्बर को PC & PNDT अधिनियम के सम्बंध जागरुकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएँ,सेमिनार, 03 दिसम्बर को समुदाय में जेंडर उन्मुखीकरण, 04 दिसम्बर को सकारात्मक मर्दानगी, पुरुषत्व विषय पर संवेदीकरण,06 दिसम्बर को आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरुकता गतिविधियों, 07 दिसम्बर को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न से सुरक्षा गतिविधियों,09 दिसम्बर को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता, 10 दिसम्बर 2024 को अभियान का समापन कार्यक्रम किया जाए।