Death of leopard: कुएं में गिरने से तेंदुए की गई जान, वन विभाग ने करवाई अंत्येष्टि, यह जताई जा रही संभावना

By
On:

Death of leopard: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कुएं में गिरने से एक तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग ने कुएं से तेंदुए का शव निकलवाया और फिर पोस्टममार्टम करवा कर उसकी अंत्येष्टि करवाई। मामला बैतूल जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम धाराखोह का है। संभावना जताई जा रही है कि शिकार करने का प्रयास करते समय तेंदुआ कुएं में गिर गया होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को धाराखोह में एक किसान अपने खेत पर बनाए गए नॉडेप टांके की सिंचाई करने पहुंचा। उसे कुएं में एक तेंदुआ मृत स्थिति में नजर आया। उसने तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सीसीएफ वासु कन्नौजिया सहित अन्य वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अपनी देखरेख में तेंदुए का शव कुएं से निकलवाया। यह तेंदुआ करीब एक साल का था।

इसके बाद वन अधिकारियों ने पशु चिकित्सकों से परीक्षण करवाया। इसमें तेंदुए पर किसी चोट के निशान नहीं पाए गए। उसके सभी अंग भी यथावत थे। मौके पर और उसके आसपास की जांच में भी कोई संदिग्ध स्थिति नहीं मिली। इसके बाद उसकी अंत्येष्टि करवा दी गई।

तेंदुए की मौत को लेकर संभावना यही जताई जा रही है कि वह शिकार करते समय खुद ही कुएं में जा गिरा होगा। इस बीच किसी की नजर नहीं पड़ने से पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर 2024 को भी बैतूल जिले की सांवलमेंढा रेंज में फंदे में फंसकर एक तेंदुए की मौत हो गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment