Betul BJP Mandal Adhyaksha : बैतूल में भाजपा के 17 मंडल अध्यक्ष घोषित, 14 पर दोबारा जताया गया भरोसा

By
On:

Betul BJP Mandal Adhyaksha : बैतूल। भाजपा के संगठन महापर्व में मंडल अध्यक्षों को लेकर चल रहा आधा सस्पेंस आज खत्म हो गया है। आज जिले के 30 मंडलों में से 17 के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया गया है। इनमें से 14 अध्यक्ष वर्तमान में कार्यरत हैं, जिन्हें दोबारा मौका दिया गया है। वहीं 3 नए अध्यक्षों का चयन किया गया है।

भाजपा के बैतूल जिला निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन गुप्ता ने प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन और बैतूल के पर्यवेक्षक जयप्रकाश चतुर्वेदी की सहमति के बाद मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के उपरांत इन 17 अध्यक्षों की घोषणा की है। जिले में भाजपा के 30 मंडल हैं। अब 13 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला ने 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की पुष्टि की है।

आज घोषित किए गए अध्यक्षों में घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, पाढर मंडल अध्यक्ष नंदन यादव, चोपना मंडल अध्यक्ष विल्व समद्दार, शाहपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता, चीरापाटला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, बैतूल गंज नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, बैतूल कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, खेड़ी सांवलीगढ़ मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, आठनेर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, बडोरा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर नीतू पटेल, बैतूल बाजार मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, बोरदेही मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव, मोरखा मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी, बगडोना मंडल अध्यक्ष दीपक सिनोटिया, मुलताई नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, साईंखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिंगवे और मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की बनाए गए हैं।

पहले से ही लगाए जा रहे थे कयास

इस बात के पहले से कयास लगाए जा रहे थे और भाजपा सूत्रों का भी मानना था कि 30 मंडलों में से अधिकांश जगह मंडल अध्यक्ष को दोबारा मौका दिया जाएगा। आज जारी 17 अध्यक्षों की सूची से यही बात साफ हुई है। जानकार सूत्र बताते हैं कि पिछले 3-4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिले के 29 मंडल अध्यक्षों (अब 30) अध्यक्षों ने बीते वर्ष विधानसभा चुनाव और अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत लगाते हुए पार्टी को जीत दिलाई थी। इसी का नतीजा था कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का क्लीन स्वीप करते हुए 5-0 से फतह हासिल की थी। यह मंडल अध्यक्षों और उनकी टीम के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं कहा जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment