Aaj Ka Rashifal 9 January 2025: दूर होंगे गीले-शिकवे, खुशनुमा रहेगा घर का माहौल, इन्हें आज सावधानी बरतने की जरुरत

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj Ka Rashifal 9 January 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 09-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- दशमी 12:21:56, पश्चात-एकादशी,
दिन- प्तगुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 26 पौष गते,
नक्षत्र- भरणी 15:06:04, पश्चात-कृतिका,
योग- साध्य 17:28:09, पश्चात-शुभ,
करण- गर 12:21:55, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मेष 20:45:26, पश्चात-वृषभ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:34,
सूर्यास्त- 17:40:13,
दिन काल- 10:23:39,
रात्रि काल- 13:36:22,
चंद्रोदय- 13:20:23,
चंद्रास्त- 27:38:20,
राहू काल- 13:46-15:04 अशुभ,
यम घंटा- 07:17-08:35 अशुभ,
अभिजित- 12:08-12:49 शुभ,
प्रदोष- 17:40-20:26 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से शरीर में रोग होता है। एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:17-08:35,
चर- 11:10-12:28,
लाभ- 12:28-13:46,
अमृत- 13:46-15:04,
शुभ- 16:22-17:40,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 17:40-19:22,
चर- 19:22-21:04,
लाभ- 24:28-26:10,
शुभ- 27:53-29:35,
अमृत- 29:35-31:17,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 07:17 – 08:09,
मंगल- 08:09 – 09:0,1
सूर्य- 09:01 – 09:52,
शुक्र- 09:52 – 10:44,
बुध- 10:44 – 11:36,
चन्द्र- 11:36 – 12:28,
शनि- 12:28 – 13:20,
बृहस्पति- 13:20 – 14:12,
मंगल- 14:12 – 15:04,
सूर्य- 15:04 – 15:56,
शुक्र- 15:56 – 16:48,
बुध- 16:48 – 17:40,

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 17:40 – 18:48,
शनि- 18:48 – 19:56,
बृहस्पति- 19:56 – 21:04,
मंगल- 21:04 – 22:12,
सूर्य- 22:12 – 23:20,
शुक्र- 23:20 – 24:28,
बुध- 24:28 – 25:36,
चन्द्र- 25:36 – 26:44,
शनि- 26:44 – 27:53,
बृहस्पति- 27:53 – 29:01,
मंगल- 29:01 – 30:09,
सूर्य- 30:09 – 31:17,

आज 9 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है, जो आपको टेंशन को बढ़ाएगा। आप कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे, जिससे कामों में गड़बड़ी कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी मे कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके बाद आपको अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर अच्छा धन खर्च करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपने भाई बहनों से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई पेट संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आयें। रूपए पैसे से संबंधित कामों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। बिजनेस में भी आपको अपनी योजनाओं से अच्छा मुनाफा ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम को लेकर यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। यदि आप किसी नए वाहन की खरीददारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोंड़ें नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के कामों की सराहना होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में छुट-पुट लाभ की योजनाओं को हाथ से जाने ना दें। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी की मेहनत में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके पिताजी की सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने कामों को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।

8 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। व्यापार में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले उसकी पूरे जांच पड़ताल करनी होगी। आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

9 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कानूनी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई मामला कानून में विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी और फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप किसी लड़ाई झगड़े से दूर ही रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी काम में आपका पूरा साथ देंगे जिससे दोनों के बॉन्डिंग भी अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। किसी प्रॉपर्टी संबंधित डील को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान थे तो वह भी फाइनल हो सकती है जो आपको खुशी देगी और आपके परिवार में कुछ लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जिन्हें आप घर में रहकर ही सुलझायें, तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपनी संतान के संगति पर विशेष ध्यान देना होगा और आप घर परिवार में भी बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें, क्योंकि आप किसी को कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जो उन्हे बुरी लग सकती है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपके विरोधी सतर्क रहेंगे। आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment