पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 9 february)। आज का सुविचार… जब तक शरीर स्वस्थ है, बुढ़ापा दूर है, इन्द्रियों की शक्ति यथावत बनी हुई है और जब तक कुछ आयु शेष है तभी तक मनुष्य को अपना उद्धार कर लेना चाहिए। अन्यथा घर में अग्नि लगने पर कूप खोदकर अग्नि को बुझाने के समान व्यर्थ ही होगा, क्योंकि तब तक घर भस्म हो चुका होगा। अत: अपने समय पर ही तपस्या की जा सकती है, समय खोकर नहीं। भक्ति में लगे व्यक्ति ही समय की पहिचान करते हैं कि जीवन का एक क्षण भी पुन: वापिस नहीं आना है, इसे भोग भोगने और रोगी रहने में ही बिता दिया जाये, यह कहाँ की समझदारी की बात है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 09-02-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- द्वादशी 19:24:45,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 27 माघ गते,
नक्षत्र- आद्रा 17:51:57, पश्चात-पुनर्वसु,
योग- विष्कुंभ 12:05:46, पश्चात-प्रीति,
करण- बव 07:47:26, पश्चात-बालव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:05:24,
सूर्यास्त- 18:05:33,
दिन काल- 11:00:08,
रात्रि काल- 12:59:06,
चंद्रोदय- 14:51:47,
चंद्रास्त- 29:35:58,
राहू काल- 16:43-18:06 अशुभ,
यम घंटा- 12:35-13:58 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:06-20:43 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग नहीं खाना चाहिये। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:23-09:50,
लाभ- 09:50-11:13,
अमृत- 11:13-12:35,
शुभ- 13:58-15:21,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 18:06-19:43,
अमृत- 19:43-21:20,
चर- 21:20-22:58,
लाभ- 26:13-27:50,
शुभ- 29:27-31:05,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये,च सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 07:05 – 08:00,
शुक्र- 08:00 – 08:55,
बुध- 08:55 – 09:50,
चन्द्र- 09:50 – 10:45,
शनि- 10:45 – 11:40,
बृहस्पति- 11:40 – 12:35,
मंगल- 12:35 – 13:30,
सूर्य- 13:30 – 14:26,
शुक्र- 14:26 – 15:21,
बुध- 15:21 – 16:16,
चन्द्र- 16:16 – 17:11,
शनि- 17:11 – 18:06,
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 18:06 – 19:10,
मंगल- 19:10 – 20:15,
सूर्य- 20:15 – 21:20,
शुक्र- 21:20 – 22:25,
बुध- 22:25 – 23:30,
चन्द्र- 23:30 – 24:35,
शनि- 24:35 – 25:40,
बृहस्पति- 25:40 – 26:45,
मंगल- 26:45 – 27:50,
सूर्य- 27:50 – 28:55,
शुक्र- 28:55 – 29:59,
बुध- 29:59 – 31:09
आज 9 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि में जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोंड़ें। राजनीति में कार्य कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोग प्रमोशन मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपको अपने कामों में कोई लापरवाही नहीं करनी है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको कुछ नए लोगों का साथ मिलेगा। पढ़ाई लिखाई में आपको एकाग्र होकर जुटना होगा। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कामों को धैर्य व साहस रखकर निपटाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगायें। आपको अपने अनावश्यक खर्चों में ढील देनी होगी। आप अपने दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। व्यापार में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपके मित्र के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपको कामों को योजना बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय के कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भाई व बहन आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को शांति रखकर सुलझाना होगा। स्वास्थ्य में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें आप दूर करने की पूरी कोशिश करें। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके परिवार काईघ कोई सदस्य यदि कहीं दूर रह रहा है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। परिवार में बुजुर्गों का आपको पूरा ध्यान रखना होगा। कोई टेंशन यदि आपको होगी, तो उससे भी आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा। आप बेफिजूल के खर्चों को कम करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने अनुभवों6 का लाभ उठाएंगे। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।55 जीवनसाथी आपको इन्वेस्टमेंट को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आप अपने आलस्य को दूर करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में बदलाव कीथ योजना बना रहे लोगों के प्रयास थोड़ा तेज रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को योजना बनाकर कामों को करना होगा। व्यापार में आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको अच्छी सफलता देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपनी कला से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको किसी से बेवजह बहस करने से बचना होगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी वाद विवाद में ना पड़ें। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा, तभी आप किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति कर पाएंगे। आपको बेफिजूल के खर्चों पर ध्यान देने से बचना होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन को करवाने में भी अच्छा धन लगाएंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से एक नई पहचान बनायेंगे। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। घर में कोई विवाह योग्य सदस्य के लिए बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नीला है।