Aaj ka rashifal 7 February: इस राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जरुरी कामों पर देना होगा ध्यान

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 7 February)। न चादर बड़ी कीजिये, न ख्वाहिशें दफन कीजिये, चार दिन की जि़न्दगी है, बस चैन से बसर कीजिये। न परेशान किसी को कीजिये, न हैरान किसी को कीजिये, कोई लाख गलत भी बोले, बस मुस्कुरा कर छोड़ दीजिये।

श्री गणेशाय नम:

पंचांग एवं राशिफल – 07-02-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- दशमी 21:25:39,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 25 माघ गते,
नक्षत्र- रोहिणी 18:38:59,
योग- ऐन्द्र 16:15:24, पश्चात-वैधृति,
करण- तैतुल 10:07:18, पश्चात-गर,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:06:49,
सूर्यास्त- 18:03:59,
दिन काल- 10:57:10,
रात्रि काल- 13:02:07,
चंद्रोदय- 12:53:21,
चंद्रास्त- 27:43:37,
राहू काल- 11:13-12:35 अशुभ,
यम घंटा- 15:20-16:42 अशुभ,
अभिजित- 12:14-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:04-20:43 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 7 February)

चर- 07:07-08:29,
लाभ- 08:29-09:51,
अमृत- 09:51-11:13,
शुभ- 12:35-13:58,
चर- 16:42-18:04,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 7 February)

लाभ- 21:20-22:57,
शुभ- 24:35-26:13,
अमृत- 26:13-27:51,
चर- 27:51-29:28,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 7 February)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 7 February)

शुक्र- 07:07 – 08:02,
बुध- 08:02 – 08:56,
चन्द्र- 08:56 – 09:51,
शनि- 09:51 – 10:46,
बृहस्पति- 10:46 – 11:41,
मंगल- 11:41 – 12:35,
सूर्य 12:35 – 13:30
शुक्र- 13:30 – 14:25,
बुध- 14:25 – 15:20,
चन्द्र- 15:20 – 16:14,
शनि- 16:14 – 17:09,
बृहस्पति- 17:09 – 18:04,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 7 February)

मंगल- 18:04 – 19:09,
सूर्य- 19:09 – 20:14,
शुक्र- 20:14 – 21:20,
बुध- 21:20 – 22:25,
चन्द्र- 22:25 – 23:30,
शनि- 23:30 – 24:35,
बृहस्पति- 24:35 – 25:40,
मंगल- 25:40 – 26:45,
सूर्य- 26:45 – 27:51,
शुक्र- 27:51 – 28:56,
बुध- 28:56 – 30:01,
चन्द्र- 30:01 – 31:06,

आज 7 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 7 February)

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। धार्मिक कार्यो में आपकी काफी आस्था रहेगी। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से खड़ी हो सकती हैं, जो आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 7 February)

2 वृषभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो आप अवश्य करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण रिश्ते में समस्या बढ़ेंगी। किसी नई प्रॉपर्टी की आपको प्राप्ति हो सकती है। नौकरी मे आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। नौकरी पैशा लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने कामों को लेकर किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 7 February)

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी खूब पटेगी। आप किसी मांगलिक उत्सव मे सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको अपने बिजनेस को लेकर यदि कोई विचार आये, तो आप उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 7 February)

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बजट बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको यदि किसी तरह की कोई चोट चपेट आदि लगी हुई है, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपकी समस्या बढ़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 7 February)

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए संघर्षो भरा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत पर भरोसा करके कामों को करें। आपको किसी नई नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन आप पुरानी में ही टिके रहें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप व्यवसाय में कुछ नये उपकरणों को शामिल करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 7 February)

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में कोई बदलाव न करें। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको अकस्मात् किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 7 February)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में आपके बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके कुछ नयी कोशिशे रंग लाएगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 7 February)

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने कामो में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आप धन को लेकर कोई काम जल्दबाजी में ना करें। आपको पारिवारिक समस्याओं को समझ कर ही उनका कोई निवारण करना होगा। आप अपने घर में साफ सफाई व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। कुछ नयी चीजों की आप खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोग थोड़ा सावधान रहें। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 7 February)

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपको राजनीति में कदम थोड़ा सोच समझकर बढ़ाना होगा। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 7 February)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको अपने बिजनेस में किसी सरकारी टेंडर के मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप किसी से कोई धन संबंधित डील फाइनल करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 7 February)

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने जरूरी कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बात किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करनी है। यदि विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो उनमें उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप उतारने के लिए कोई लोन आदि ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधो में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होंगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 7 February)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment