Aaj ka rashifal 5 february: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, पुराने दोस्तों से होगी दोस्ती, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 5 february)। आज का सुविचार… कुछ रिश्ते बहुत ही मौन होते हैं। वे न कुछ कहते हैं, न कुछ सुनते हैं। वे साथ भी नहीं रहते परन्तु एक=दूसरे का बहुत ध्यान रखते हैं। कितने निस्वार्थ और सुन्दर होते हैं ये मौन रिश्ते। समय, विश्वास, और प्रतिष्ठा ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जायें तो दोबारा वापस नहीं आते।

श्री गणेशाय नम:

पंचांग एवं राशिफल – 05-02-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- अष्टमी 24:35:04,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 23 माघ गते,
नक्षत्र- भरणी 20:32:16,
योग- शुक्ल 21:17:51,
करण- विष्टिभद्र 13:31:08, पश्चात-बव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:08:09,
सूर्यास्त- 18:02:24,
दिन काल- 10:54:15,
रात्रि काल- 13:05:05,
चंद्रोदय- 11:19:47,
चंद्रास्त- 25:30:24,
राहू काल- 12:35-13:57 अशुभ,
यम घंटा- 08:30-09:52 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:02-20:42 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 5 february)

लाभ- 07:08-08:30,
अमृत- 08:30-09:52,
शुभ- 11:14-12:35,
चर- 15:19-16:41,
लाभ- 16:41-18:02,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 5 february)

शुभ- 19:41-21:19,
अमृत- 21:19-22:57,
चर- 22:57-24:35,
लाभ- 27:51-29:29,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 5 february)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 5 february)

बुध- 07:08 – 08:03,
चन्द्र- 08:03 – 08:57,
शनि- 08:57 – 09:52,
बृहस्पति- 09:52 – 10:46,
मंगल- 10:46 – 11:41,
सूर्य- 11:41 – 12:35,
शुक्र- 12:35 – 13:30,
बुध- 13:30 – 14:24,
चन्द्र- 14:24 – 15:19,
शनि- 15:19 – 16:13,
बृहस्पति- 16:13 – 17:08,
मंगल- 17:08 – 18:02,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 5 february)

सूर्य- 18:02 – 19:08,
शुक्र- 19:08 – 20:13,
बुध- 20:13 – 21:19,
चन्द्र- 21:19 – 22:24,
शनि- 22:24 – 23:30,
बृहस्पति- 23:30 – 24:35,
मंगल- 24:35 – 25:40,
सूर्य- 25:40 – 26:46,
शुक्र- 26:46 – 27:51,
बुध- 27:51 – 28:57,
चन्द्र- 28:57 – 30:02,
शनि- 30:02 – 31:08,

आज 5 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 5 february)

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको बेफजूल के झगड़े झंझटों से बचने की आवश्यकता है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगायें। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी नए मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 5 february)

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों में आपसी तनातनी रहेगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी किसी नई परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। आपको अपने बिजनेस में कुछ नये उपकरणो को शामिल करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 5 february)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रहीं थीं, तो वह दूर होंगी। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काम में देरी हो सकती है। आप सेहत के मामले में ध्यान दें, जिससे आपकी समस्याएं न बढ़ें। आपको अपने बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj ka rashifal 5 february)

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सभी सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको कोई वाहन सावधानी से चलाना होगा। पारिवारिक मामलों में आप दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लें। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने पिताजी के कोई बात बुरी लगेगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़ सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गोल्डन है। (Aaj ka rashifal 5 february)

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी मौज मस्ती की आदत के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आप परिवार में किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा कर सकते हैं। यदि आप किसी भी विदेश की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कामो में यदि कुछ कठिनाईया आ रहीं थीं, तो वह भी दूर होगी। आपकी संतान किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 5 february)

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी निवेश को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कानूनी मामलों में आपको थोड़ा सावधान रखना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रोका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी साख चारों ओर फैलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 5 february)

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। घर परिवार में चल रही समस्याओं को आपको मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको योग व मेडिटेशन से मानसिक चिताओं से राहत मिलेगी। जीवनसाथी को आप किसी व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। आप माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 5 february)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेवजह किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप टेंशन में आकर कोई सही डिसीजन लेने में घबराएंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 5 february)

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपके कार्य क्षेत्र में जो भी काम मिलेगा, आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे। आपका परचम चारों ओर फैलेगा। आप किसी काम को लेकर घबराएंगे नहीं। आप किसी मित्र के विवाह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोचा है, तो आप उसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपकी सोच समझ से आपके काफी काम पूरे होंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 5 february)

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के बिजनेस कर रहे लोगों को राहत दिलाएगा, क्योंकि उनका कोई प्रोजेक्ट पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। नौकरी में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका आईडिया आपके बॉस को को खुब पसंद आएंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। महिला मित्रों से आप दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई धन संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – ऑरेंज है। (Aaj ka rashifal 5 february)

11 कुम्भ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो उसके पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपका मन इधर-उधर के कामो में खूब लगेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 5 february)

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धन संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी से जल्दबाजी में कोई लेन-देन ना करें, नहीं तो आपको बेवजह टेंशन हो सकती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई काम बिगड़ सकता है, जिसके लिए आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। माता-पिता से आप जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 5 february)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment