Aaj ka rashifal 31 march: धनु राशि के जातकों को मिलेगा यात्रा का अवसर, परिवार के सदस्यों के दूर होंगे गिले-शिकवें

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 31 march)। आज का सुविचार… सूर्य संवेदना पुष्पे:, दीप्ति कारुण्यगंधने। लब्ध्वा शुभम् नववर्षेअस्मिन् कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्। जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, पुष्प संवेदना देता है और हमें दया भाव सिखाता है, उसी तरह यह नव वर्ष हमें हर पल ज्ञान दें और हमारा हर दिन, हर पल मंगलमय हो। आपको सपरिवार विक्रमी सम्वत 2082 की ढेरों शुभकामनाएँ।

श्री गणेशाय नम:
पंचाग एवं राशिफल – 31 मार्च 2025
द्वितीयं-तृतीयं माँ शक्ति देवय्यै नमोस्तुते

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- द्वितीया 09:10:34, पश्चात-तृतीया,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 18 चैत्र गते,
नक्षत्र- अश्विनी 13:44:02, पश्चात-भरणी,
योग- वैधृति 13:44:55, पश्चात-विष्कुंभ,
करण- कौलव 09:10:34, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:13:30,
सूर्यास्त- 18:37:15,
दिन काल- 12:23:45,
रात्रि काल- 11:35:05,
चंद्रोदय- 07:11:44,
चन्द्रास्त- 21:01:17,
राहू काल- 07:46-09:19 अशुभ,
यम घंटा- 10:52-12:25 अशुभ,
अभिजित- 12:01-12:50 शुभ,
प्रदोष- 18:37-20:58 तक,
गंड मूल- 06:14-13:44 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व-पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। इससे पुत्र को दोष होता है। तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:14-07:46,
शुभ- 09:19-10:52,
चर- 13:58-15:31,
लाभ- 15:31-17:04,
अमृत- 17:04-18:37,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 18:37-20:04,
लाभ- 22:58-24:24,
शुभ- 25:52-27:19,
अमृत- 27:19-28:45,
चर- 28:45-30:12,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:14 – 07:15,
शनि- 07:15 – 08:17,
बृहस्पति- 08:17 – 09:19,
मंगल- 09:19 – 10:21,
सूर्य- 10:21 – 11:23,
शुक्र- 11:23 – 12:25,
बुध – 12:25 – 13:27,
चन्द्र- 13:27 – 14:29,
शनि- 14:29 – 15:31,
बृहस्पति- 15:31 – 16:33,
मंगल- 16:33 – 17:35,
सूर्य- 17:35 – 18:37,

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 18:37 – 19:35,
बुध- 19:35 – 20:33,
चन्द्र- 20:33 – 21:31,
शनि- 21:31 – 22:29,
बृहस्पति- 22:29 – 23:27,
मंगल- 23:27 – 24:25,
सूर्य- 24:25 – 25:23,
शुक्र- 25:23 – 26:21,
बुध – 26:21 – 27:19,
चन्द्र- 27:19 – 28:17,
शनि- 28:17 – 29:14,
बृहस्पति- 29:14 – 30:12,

आज 31 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए मेहनत अधिक करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से खुशी होगी। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अधिक बोलने की आदत के कारण कार्यक्षेत्र में आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आपके मां की इच्छा पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी अपने किसी मित्र से बातचीत करते समय पुरानी यादें ताजा होगी। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको संयम बनाए रखना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपकी एक दूसरे से खूब पटेगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे दोनों के बीच खूब पटेगी। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप अपने घर की साज सज्जा व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपके वाहन की खराबी के कारण अकस्मात धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में ढील देने से बचना होगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर टेंशन रहेगी। नौकरी में आपको किसी अच्छे पद की मिलने की संभावना है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। अपने वैवाहिक जीवन में साथी की बातों को ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बात मिलकर खुशी होगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कोई निर्णय बहुत ही समझदारी दिखा कर लेना होगा। आप अपने कामों में धैर्य व संयम बनाए रखें। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको कोई पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है, इसलिए आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कुछ चुनौतियां आने से समस्याएं रहेंगी, इसलिए आप नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आप अपनी संतान के लिए किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। धार्मिक कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेकिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। यदि कोई शारीरिक व मानसिक समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। परिवार के किसी सदस्य से कामों को लेकर कोई सलाह दे सकता है। आपकी किसी किराए के मकान व दुकान से भी इनकम बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों में चल रहे पुराने गिले शिकवो को दूर करेंगे, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। किसी से बेवजह का लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी से कोई मन की बात करने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। आप अपने घर मकान आदि की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपकी कुछ नया करने की कोशिश अच्छी रहेगी। पुराने मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता हैं, लेकिन आपको धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से खुशी होगी। कोई डील अटकते अटकते फाइनल हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। वाहन का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपने विचारों से अपने बॉस से भी कोई काम आसानी से निकलवा पाएंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के कामों में कुछ रुकावटे आने की संभावना है। आप किसी कानूनी मामले को लेकर भी भाग दौड़ में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी वाद विवाद को लेकर आपके मन में टेंशन अधिक रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देंगे, तो उससे बाद में आपको समस्या होने की संभावना है। आप अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment