Aaj ka rashifal 30 january: इन राशियों के जीवन में आज आएगा सकारात्मक बदलाव, धन की समस्या भी होगी दूर

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 30 january)। आज का सुविचार… जीवन में हर मनुष्य को निश्चित स्थान पर पहुँचने के लिए अपना लक्ष्य तय करना चाहिए। उसे पाने के लिए गंभीर और सकारात्मक चिन्तन आवश्यक है, जो बिना आत्म-विश्वास के सम्भव नहीं है। व्यक्ति जब तक स्वयं पर विश्वास नहीं रखता है, वह आगे नहीं बढ़ सकता। आत्म-विश्वास ही सफलता की कुँजी है। अहम निर्णय लेते समय हमारी सोच सकारात्मक हो, तभी मार्ग निकलेगा, जो जीवन में लक्ष्य और उपलब्धियाँ प्राप्त करने में सहायक होगा।

मनुष्य चिन्तन के समय या तो भविष्य के बारे में सोचने लगता है या अतीत में चला जाता है। अतीत की कुछ अच्छी बातों से सीख लेकर भविष्य संवारा जाए, तब तो ठीक है, लेकिन, लोग अतीत के पन्नों को पलटने में अत्याधिक रूचि दिखाते हैं और जख्मों को कुरेद कर ताजा करते हैं। ऐसे लोग भविष्य के साथ वर्तमान में भी कष्ट उठाते हैं, जिससे उनका जीवन दुविधाओं से भरा हो जाता है।

श्री गणेशाय नम:

पंचांग एवं राशिफल – 30-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- प्रथम 16:10:01, पश्चात-द्वितीया,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 17 माघ गते,
नक्षत्र- श्रवण 07:14:20, पश्चात-धनिष्ठा,
योग- व्यतिपात 18:32:09,
करण- बव 16:10:01, पश्चात-बालव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- मकर 18:33:59, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:11:36,
सूर्यास्त- 17:57:32,
दिन काल- 10:45:56,
रात्रि काल- 13:13:32,
चंद्रास्त- 18:55:35,
चंद्रोदय- 31:32:42,
राहू काल- 13:55-15:16 अशुभ,
यम घंटा- 07:12-08:32 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:56 शुभ,
प्रदोष- 17:58-20:38 तक,
पंचक- 18:34 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:12-08:32,
चर- 11:14-12:35,
लाभ- 12:35-13:55,
अमृत- 13:55-15:16,
शुभ- 16:37-17:58,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 17:58-19:37,
चर- 19:37-21:16,
लाभ- 24:34-26:14,
शुभ- 27:53-29:32,
अमृत- 29:32-31:11,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 07:12 – 08:05,
मंगल- 08:05 – 08:59,
सूर्य- 08:59 – 09:53,
शुक्र- 09:53 – 10:47,
बुध- 10:47 – 11:41,
चन्द्र- 11:41 – 12:35,
शनि- 12:35 – 13:28,
बृहस्पति- 13:28 – 14:22,
मंगल- 14:22 – 15:16,
सूर्य- 15:16 – 16:10,
शुक्र- 16:10 – 17:04,
बुध- 17:04 – 17:58,

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 17:58 – 19:04,
शनि- 19:04 – 20:10,
बृहस्पति- 20:10 – 21:16,
मंगल- 21:16 – 22:22,
सूर्य- 22:22 – 23:28,
शुक्र- 23:28 – 24:34,
बुध- 24:34 – 25:40,
चन्द्र- 25:40 – 26:47,
शनि- 26:47 – 27:53,
बृहस्पति- 27:53 – 28:59,
मंगल- 28:59 – 30:05,
सूर्य- 30:05 – 31:11,

आज 30 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपको शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण वह आपकी सैलरी में भी इंक्रीमेंट कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए योजनाओं को बनाकर काम करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। माता जी को लेकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ नये उपकरणो को शामिल करेंगे, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठेंगी। आप किसी मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कामो को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने कामों को करने में कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, लेकिन वह काम पूरे अवश्य होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी दान पुण्य के कार्य में भी काफी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आप अपने मन में किसी के प्रति अहंकार की भावना ना रखें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। यदि परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लेंगे, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं को भरा रहने वाला है। आप अपने अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपको रिश्तों को बेहतर बनाए रखना होगा। आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपकी कार्यक्षेत्र में काम करने की गति थोड़ा धीमी रहेगी। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं आपको किसी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। आपका विश्वास भरपूर रहेगा। व्यापार में भी आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बना सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी पारिवारिक मामले को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप अपने घर में शौक मौज की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज न करें। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नये लोगों को शामिल कर सकते हैं। आप किसी पुरानी समस्या को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड थे, तो आपको उस काम को पूरे करने में समस्या आएगी। आप अपने मन मे ईर्ष्या द्धेष की भावना ना रखें। अपने धन को लेकर आप योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपको अपनी राह पर आगे बढ़ना होगा। कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment