Aaj ka rashifal 3 fabruary: इन राशियों के लिए बन रहे आज शुभ संयोग, पूरे होंगे अटके हुए काम, आर्थिक लाभ भी होगा

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 3 fabruary)। आज का सुविचार… जरूर कोई तो लिखता होगा कागज और पत्थर का भी नसीब, वरना ये मुमकिन नहीं कि कोई पत्थर ठोकर खाये और कोई पत्थर भगवान बन जाये और कोई कागज रद्दी और कोई कागज गीता बन जाये।

श्री गणेशाय नम:

पंचांग एवं राशिफल- 3 फरवरी 2025 सोमवार
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- षष्ठी 28:36:41
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 21 माघ गते,
नक्षत्र- रेवती 23:15:48,
योग- साध्य 27:01:23,
करण- कौलव 17:43:27, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- मीन 23:15:48, पश्चात-मेष राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:09:23,
सूर्यास्त- 18:00:48,
दिन काल- 10:51:24,
रात्री काल- 13:07:58,
चंद्रोदय- 10:07:04,
चंद्रास्त- 23:16:15,
राहू काल- 08:31-09:52 अशुभ,
यम घंटा- 11:14-12:35 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:01-20:41 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक5- 07:09-23:16 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व-पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज षष्टी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

अमृत- 07:09-08:31,
शुभ- 09:52-11:14,
चर- 13:57-15:18,
लाभ- 15:18-16:39,
अमृत- 16:39-18:01,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

चर- 18:01-19:39,
लाभ- 22:56-24:35,
शुभ- 26:13-27:52,
अमृत- 27:52-29:30,
चर- 29:30-31:09,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

चन्द्र- 07:09 – 08:04,
शनि- 08:04 – 08:58,
बृहस्पति- 08:58 – 09:52,
मंगल- 09:52 – 10:47,
सूर्य- 10:47 – 11:41,
शुक्र- 11:41 – 12:35,
बुध -12:35 – 13:29,
चन्द्र- 13:29 – 14:24,
शनि- 14:24 – 15:18,
बृहस्पति- 15:18 – 16:12,
मंगल- 16:12 – 17:07,
सूर्य- 17:07 – 18:01,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

शुक्र- 18:01 – 19:06,
बुध- 19:06 – 20:12,
चन्द्र- 20:12 – 21:18,
शनि- 21:18 – 22:23,
बृहस्पति- 22:23 – 23:29,
मंगल- 23:29 – 24:35,
सूर्य- 24:35 – 25:40,
शुक्र- 25:40 – 26:46,
बुध- 26:46 – 27:52,
चन्द्र- 27:52 – 28:57,
शनि- 28:57 – 30:03,
बृहस्पति- 30:03 – 31:09,

आज 3 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी के बहकावे में जाकर कोईं इन्वेस्टमेंट ना करें। प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की पूरी संभावना है। आपको अपने आस-पास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा, उनमें से कोई आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको दिखावे में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आप अपने खाने पीने पर पूरा ध्यान दें। सेहत से जुड़े यदि कोई समस्या आपको परेशान कर रही है, तो आपको उसे भी दूर करने की कोशिश करनी होगी। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का हरा है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है। आपसे कामों में कोई गलती हो सकती है। प्रेम व सहयोग आपके मन में बना रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण किसी से कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जो उन्हें बुरी लगेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक कलह आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप जिस काम को पकड़ेंगे उसे समय से पूरा करके देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अच्छा प्रोत्साहन मिलेगा। आप कोई जिम्मेदारी भरा काम पूरा करके देंगे। आपको धैर्य व संयम से काम करने की आवश्यकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तब वह भी काफी हद तक दूर होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए टेंशनो भरा रहने वाला है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जिन्हें आपको दूर करने की आवश्यकता है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो वह सुलझ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास विश्वास भरपूर रहेगा। आप किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के काम यदि काम लंबे समय से रुके हुए थे, तो वह भी दूर होंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको छुटपट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको यदि कोई पेट दर्द से संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको शीघ्रगामी वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक को के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। काम के कुछ नये अफसर बढ़ेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने भविष्य को बेहतर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको सेहत में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हल्का लाल है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक को अपने कामों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि वह आलस्य के चक्कर में अपने कामों को लेकर कोशिश करेंगे। परिवार में लड़ाई झगड़ा बढ़ेंगे, जो आपके लिए सिर दर्द बन सकते हैं। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। घर में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। भाई व बहनों से कोई प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। यदि आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी और आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपके मन में खुशी भरपूर रहेगी। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप शारीरिक कष्टों को लेकर यदि परेशान थे, तब वह भी दूर होते दिख रही है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – धानी है। (Aaj ka rashifal 3 fabruary)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment