Aaj ka rashifal 29 january: इस राशि के जातकों के लिए आज बन रहे धन योग, घरेलू जीवन में चल रही समस्याएं होंगी खत्म

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 29 january)। मौनी अमावस्या के दिन मांस, मछली और शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये चीजें पितरों को नाराज कर सकती हैं। इसलिए इस दिन इन चीजों से दूर रहें। अमावस्या के दिन अपने पूर्वजों या किसी और के लिए गलत बातें न कहें। मौनी अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं।

श्री गणेशाय नम:

पंचांग एवं राशिफल – 29-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- अमावस्या 18:04:54,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 16 माघ गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 08:19:31, पश्चात-श्रवण,
योग- सिद्धि 21:20:26,
करण- नाग 18:04:55, पश्चात-किंष्तुघ्न,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:12:06,
सूर्यास्त- 17:56:43,
दिन काल- 10:44:36,
रात्रि काल- 13:14:53,
चंद्रास्त- 17:48:18,
चंद्रोदय- 31:33:12,
राहू काल- 12:34-13:55 अशुभ,
यम घंटा- 08:33-09:53 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:56 अशुभ,
प्रदोष- 17:57-20:38 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज मौनी अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 07:12-08:33,
अमृत- 08:33-09:53,
शुभ- 11:14-12:34,
चर- 15:16-16:36,
लाभ- 16:36-17:57,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:36-21:15,
अमृत- 21:15-22:55,
चर- 222:55-24:34,
लाभ- 27:53-29:32,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  • सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  • चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  • मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  • बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  • गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  • शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  • शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 07:12 – 08:06,
चन्द्र- 08:06 – 08:59,
शनि- 08:59 – 09:53,
बृहस्पति- 09:53 – 10:47,
मंगल- 10:47 – 11:41,
सूर्य- 11:41 – 12:34,
शुक्र- 12:34 – 13:28,
बुध- 13:28 – 14:22,
चन्द्र- 14:22 – 15:16,
शनि- 15:16 – 16:09,
बृहस्पति- 16:09 – 17:03,
मंगल- 17:03 – 17:57,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:57 – 19:03,
शुक्र- 19:03 – 20:09,
बुध- 20:09 – 21:15,
चन्द्र- 21:15 – 22:22,
शनि- 22:22 – 23:28,
बृहस्पति- 23:28 – 24:34,
मंगल- 24:34 – 25:40,
सूर्य- 25:40 – 26:47,
शुक्र- 26:47 – 27:53,
बुध – 27:53 – 28:59,
चन्द्र- 28:59 – 30:05,
शनि- 30:05- 31:12,

आज 29 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक मामले पहले से बेहतर रहेंगे। आपको टेंशन भरपूर रहेगी। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। आपको किसी नए घर मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके ऊपर काम का दबाव थोड़ा अधिक रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। परिवार के लोगों मे आपसी समानता बनी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। वरिष्ठ सदस्य आपको किसी काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सुनहरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आप कोई कठोर फैसला ले सकते हैं। यदि आप अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी आपको राहत मिलेगी। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर बेवजह लड़ाई झगड़े मे पड़ सकते हैं, जिन पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको बेवजह किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। परिवार में लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रम से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी भीड़ भाड़ वाली जगह जाने से बचना होगा और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में यदि आप बदलाव करने के बारे में सोच रहे थे, तो उसके लिए आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए विशेष रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी। व्यापार में आपने किसी के साथ पार्टनरशिप की थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्र आपके काम में पूरा साथ देंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ नये लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। माताजी से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने रोजगार के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप अपने घर के कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपसे कामों में यदि कुछ गलती हो, तो आप उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करें। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को आसानी पूरा कर सकेंगे। आपसे कामों में कोई गलती हो सकती है, इसलिए आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। भाई व बहन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। किसी से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से नहीं मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको कामों में दिखाने के कारण समस्या रहेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र मे आपको बेवजह किसी काम को लेकर बहस नहीं करनी है। आपकी तरक्की होने से खुशी होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े ज्वेलरी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने रिश्ते को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। घरेलू जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने बढ़ते खर्चों को ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी पारिवारिक मामले को आप घर से बाहर न जाने दें। आपके कामों के समय से पूरा न होने के कारण टेंशन बनी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कामों में आप काफी समय बिताएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में बेवजह नोक झोक होने की संभावना है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक यदि नौकरी में कार्यरत हैं, तो उनके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बिजनेस में कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी की दी गई सलाह खूब काम आएगी। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment