Aaj ka rashifal 28 january: आज इस राशि के जातकों के लिए कठिनाइयों भरा रहेगा दिन, रुपये-पैसे के मामलों पर दें विशेष ध्यान

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 28 january)। आज का सुविचार… कड़ी मेहनत के बिना सफलता का प्रयास करना तो ऐसा है जैसे आप वहां से फसल काटने की कोशिश कर रहे हों, जहां आपने फसल बोई नहीं है।

श्री गणेशाय नम:

पंचाग एवं राशिफल- 28 जनवरी 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- चतुर्दशी 19:35:29,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 15 माघ गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 08:57:32, पश्चात-उत्तराषाढ़ा,
योग- वज्र 23:50:16,
करण- विष्टिभद्र 08:09:15, पश्चात-शकुनी,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- धनु 14:50:59, पश्चात-मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:12:34,
सूर्यास्त- 17:55:53,
दिन काल- 10:43:19,
रात्रि काल- 13:16:12,
चंद्रास्त- 16:41:07,
चंद्रोदय- 31:09:12,
राहू काल- 15:15-16:35 अशुभ,
यम घंटा- 09:53-11:14 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:56 शुभ,
प्रदोष- 17:56-20:37 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:53-11:14,
लाभ- 11:14-12:34,
अमृत- 12:34-13:55,
शुभ- 15:15-16:35,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:35-21:15,
शुभ- 22:54-24:34,
अमृत- 24:34-26:14,
चर- 26:14-27:53,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 07:13 – 08:06,
सूर्य- 08:06 – 08:59,
शुक्र- 08:59 – 09:53,
बुध- 09:53 – 10:47,
चन्द्र- 10:47 – 11:41,
शनि- 11:41 – 12:34,
बृहस्पति- 12:34 – 13:28,
मंगल- 13:28 – 14:21,
सूर्य- 14:21 – 15:15,
शुक्र- 15:15 – 16:09,
बुध- 16:09 – 17:02,
चन्द्र- 17:02 – 17:56,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 17:56 – 19:02,
बृहस्पति- 19:02 – 20:09,
मंगल- 20:09 – 21:15,
सूर्य- 21:15 – 22:21,
शुक्र- 22:21 – 23:28,
बुध- 23:28 – 24:34,
चन्द्र- 24:34 – 25:40,
शनि- 25:40 – 26:47,
बृहस्पति- 26:47 – 27:53,
मंगल- 27:53 – 28:59,
सूर्य- 28:59 – 30:06,
शुक्र- 30:06 – 31:12,

आज 28 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने कामों को प्राथमिकता देंगे, जिससे उनके काम आसानी से पूरे होंगे। आप कोई निर्णय जल्दबाजी के बजाय शांत रहकर लें, जो आपके लिए बेहतर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आयें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। यदि आपको कुछ समस्याएं लबे समय से घेरे हुए थीं, तो वह भी दूर होती दिख रहीं हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप अपने रिश्ते को पूरी सच्चाई से निभायें नही तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको पूरी मेहनत व ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी आर्थिक तंगी भी दूर होगी। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात् यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आप इधर-उधर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। जो युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको रूपए पैसे से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए इन्कम को बढ़ाने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, तो वह उनके लिए अच्छी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भाग दौड़ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सेहत को पौष्टिक बनाए रखना होगा। आपके खर्चों मे वृद्धि होने से टेंशन बनी रहेगी। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्याओं को महसूस कर रहे थे, तो वह भी दूर होंगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आप अपने कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बना कर रखना बेहतर रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। संतान के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अपनें बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। आपको अत्यधिक मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको लेन-देन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की भी आवश्यकता है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने शारीरिक कष्टों को नजर अंदाज न करें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कामों को योजना बनाकर करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी कुछ नया करने की आदत बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठ कर दूर करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपने विरोधीयों की बातों में न आएं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको तेज गति के वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके कामों में वृद्धि होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों मे आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी साख व सम्मान मे वृद्धि होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र मे आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र मे आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहे, तो उससे आपके काम लटक सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सदस्यों में खटपट होने की संभावना है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment