पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 27 january 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल- 27-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- त्रयोदशी 20:34:08,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 14 माघ गते,
नक्षत्र- मूल 09:01:14, पश्चात-पूर्वाषाढ़ा,
योग- हर्षण 25:55:58,
करण- गर 08:49:22, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:13:01,
सूर्यास्त- 17:55:03,
दिन काल- 10:42:02,
रात्रि काल- 13:17:30,
चंद्रास्त- 15:36:30,
चंद्रोदय- 30:21:56,
राहू काल- 08:33-09:54 अशुभ,
यम घंटा- 11:14-12:34 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:55 शुभ,
प्रदोष- 17:55-20:37 तक,
गंड मूल- 07:13-09:01 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 07:13-08:33,
शुभ- 09:54-11:14,
चर- 13:54-15:15,
लाभ- 15:15-16:35,
अमृत- 16:35-17:55,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 17:55-19:35,
लाभ- 22:54-24:34,
शुभ- 26:14-27:53,
अमृत- 27:53-29:33,
चर- 29:33-31:13,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
चन्द्र- 07:13 – 08:07,
शनि- 08:07 – 09:00,
बृहस्पति- 09:00 – 09:54,
मंगल- 09:54 – 10:47,
सूर्य- 10:47 – 11:41,
शुक्र- 11:41 – 12:34,
बुध- 12:34 – 13:28,
चन्द्र- 13:28 – 14:21,
शनि- 14:21 – 15:15,
बृहस्पति- 15:15 – 16:08,
मंगल- 16:08 – 17:02,
सूर्य- 17:02 – 17:55,
रात्रि का होरा चक्र
शुक्र- 17:55 – 19:02,
बुध- 19:02 – 20:08,
चन्द्र- 20:08 – 21:14,
शनि- 21:14 – 22:21,
बृहस्पति- 22:21 – 23:27,
मंगल- 23:27 – 24:34,
सूर्य- 24:34 – 25:40,
शुक्र- 25:40 – 26:47,
बुध – 26:47 – 27:53,
चन्द्र- 27:53 – 28:59,
शनि- 28:59 – 30:06,
बृहस्पति- 30:06 – 31:13,
आज 27 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ था, तो आप बिल्कुल ना करें। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कुछ मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने से ज्यादा इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – बैंगनी है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों के प्रति जिम्मेदारी दिखानी होगी। आप योग व ध्यान पर पूरा ध्यान दें, जिससे आपको शारीरिक समस्याओं से राहत मिल सके। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। आपको धन को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। साझेदारी में कोई काम करना आप थोड़ा सोच विचार अवश्य करें, क्योंकि पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आपके घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और खुशियां भी भरपूर रहेंगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आपको अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा सम्मान करना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पर्पल है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके मन में ऊर्जा भरपूर रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आपको काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। आपको अधिक काम रहने के कारण थकान बनी रहेगी। आप जीवनसाथी से कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे वह नाराज रहेंगे। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी मेहनत को जारी रखना होगा। किसी से लेन-देन सोच समझकर करें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीच है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को कोई निवेश बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने घरेलू कामों को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनका आप गलत फायदा न उठाएं। आप अपनी बुद्धि से कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नए मकान की खरीदारी की यदि आप योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – महरून है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना होगा। किसी दूसरे के सामने आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि की तैयारी हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नये कामों को शामिल कर सकते हैं, जो आपकी इन्कम को बेहतर करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में किसी राजनीति का हिस्सा ना बनें। आपके बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है। पारिवारिक समस्याएं यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको किसी को पार्टनर बनना पढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छे सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। पिताजी से आप कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। संतान की सेहत में उतार चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। बिजनेस के कामों को लेकर आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आप अपनी किसी डील को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी फाइनल होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। घर परिवार में भी आपको कोई काम सौपा जा सकता है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप अपने मन में ईर्ष्या द्बेष की भावना ना रखें। दूसरों से आप कोई बात बहुत ही सोच विचार कर बोलें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। माता जी की सेहत में कोई समस्या होने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।