Aaj ka rashifal 26 january 2025: इन पांच राशियों पर आज होगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब बरसेगा धन, देखें आज का राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 26 january 2025)। आइए हम अपने पूर्वजों और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें, जिन्होंने हमारे देश के लिए लड़ाई लड़ी और हमारे राष्ट्र के निर्माण में मदद की। गणतंत्र दिवस न केवल हमारे अधिकारों की याद दिलाता है, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ !

श्री गणेशाय नम:

पंचांग एवं राशिफल – 26-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- द्वादशी 20:54:17,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 13 माघ गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 08:25:09, पश्चात-मूल,
योग- व्याघात 27:32:38,
करण- कौलव 08:48:24, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक 08:25:09, पश्चात-धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:13:26,
सूर्यास्त- 17:54:13,
दिन काल- 10:40:47,
रात्रि काल- 13:18:47,
चंद्रास्त- 14:37:13,
चंद्रोदय- 29:29:00,
राहू काल- 16:34-17:54 अशुभ,
यम घंटा- 12:34-13:54 अशुभ,
अभिजित- 12:12-12:55 शुभ,
प्रदोष- 17:54-20:36 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 08:34-09:54,
लाभ- 09:54-11:14,
अमृत- 11:14-12:34,
शुभ- 13:54-15:14,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 17:54-19:34,
अमृत- 19:34-21:14,
चर- 21:14-22:54,
लाभ- 26:13-27:53,
शुभ- 29:33-31:13,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 07:13 – 08:07,
शुक्र- 08:07 – 09:00,
बुध- 09:00 – 09:54,
चन्द्र- 09:54 – 10:47,
शनि- 10:47 – 11:40,
बृहस्पति- 11:40 – 12:34,
मंगल- 12:34 – 13:27,
सूर्य- 13:27 – 14:21,
शुक्र- 14:21 – 15:14,
बुध- 15:14 – 16:07,
चन्द्र- 16:07 – 17:01,
शनि- 17:01 – 17:54,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 17:54 – 19:01,
मंगल- 19:01 – 20:07,
सूर्य- 20:07 – 21:14,
शुक्र- 21:14 – 22:20,
बुध- 22:20 – 23:27,
चन्द्र- 23:27 – 24:34,
शनि- 24:34 – 25:40,
बृहस्पति- 25:40 – 26:47,
मंगल- 26:47 – 27:53,
सूर्य- 27:53 – 28:59,
शुक्र- 28:59 – 30:06,
बुध- 30:06 – 31:13,

आज 26 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपको अपने मित्र के रूप में आस-पास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी, लेकिन संतान से आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप उनके भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक यदि किसी नए काम की शुरुआत करने हेतु चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। सरकारी नौकरी के प्रयास आपके बेहतर रहेंगे। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्याम है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। आपको बेवजह के लड़ाई झगड़े से बचना होगा। व्यवसाय में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कोई निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खटपट हो सकती है। कोई नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। शुभ रंग – 3 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में बड़ों की राय अवश्य लें। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके कार्य से सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल हो, तो आप उसमें पार्टनर के साथ पूरी लिखा पढ़ी करके रखें। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, जिससे कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। परिवार में लोगों से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। जीवनसाथी के लिए आप कुछ नए कपड़े व जेवरात की खरीदारी कर सकते हैं। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीच है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप यदि परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई डिसीजन लेंगे, तो उसमें सभी सदस्यों की राय अवश्य होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहे लोग किसी एक्सपर्ट की राय से आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगो को प्रमोशन पाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी और अपने बॉस की बातों पर ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से टेंशन भी भरपूर रहेगी। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। परिवार में किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको काफी सारी टेंशनों से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, लेकिन आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे और अपनी जिम्मेदारियां को भी बखूबी निभाएंगे। मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी नये बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप किसी मकान, दुकान की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment