पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 25 january 2025)। कुछ लोगों के लिए हम महत्वपूर्ण नहीं हैं। इस बात को स्वीकार करना है और आगे बढ़ते रहना है। हिम्मत रखों, भयभीत न हों, जिंदगी चार दिन की है। इस चार दिन की जिंदगी में क्या भय करना, किसका भय करना? जो होना ही है, वो होना ही है। उसके लिए क्या फिक्र करनी, जीने का मजा क्यों छोड़ें, जीने की पूर्णता क्यों छोड़ें जीने का निखार क्यों छोड़ें? जीवन में सारा खेल विचारों का है। विचार अच्छा रखेंगे तो सब अच्छा होगा।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 25-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- एकादशी 20:31:28,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 12 माघ गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 32:25:09,
योग- ध्रुव 28:36:46,
करण- बव 08:03:27, पश्चात-बालव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:13:50,
सूर्यास्त- 17:53:23,
दिन काल- 10:39:33,
रात्रि काल- 13:20:02,
चंद्रास्त- 13:45:07,
चंद्रोदय- 28:31:46,
राहू काल- 09:54-11:14 अशुभ,
यम घंटा- 13:54-15:14 अशुभ,
अभिजित- 12:12-12:55 शुभ,
प्रदोष- 17:53-20:36 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 08:34-09:54,
चर- 12:34-13:54,
लाभ- 13:54-15:14,
अमृत- 15:14-16:33,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 17:53-19:33,
शुभ- 21:13-22:53,
अमृत- 22:53-24:33,
चर- 24:33-26:13,
लाभ- 29:33-31:13,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 07:14 – 08:07,
बृहस्पति- 08:07 – 09:00,
मंगल- 09:00 – 09:54,
सूर्य- 09:54 – 10:47,
शुक्र- 10:47 – 11:40,
बुध- 11:40 – 12:34,
चन्द्र- 12:34 – 13:27,
शनि- 13:27 – 14:20,
बृहस्पति- 14:20 – 15:14,
मंगल- 15:14 – 16:07,
सूर्य- 16:07 – 17:00,
शुक्र- 17:00 – 17:53,
रात्रि का होरा चक्र
बुध- 17:53 – 19:00,
चन्द्र- 19:00 – 20:07,
शनि- 20:07 – 21:13,
बृहस्पति- 21:13 – 22:20,
मंगल- 22:20 – 23:27,
सूर्य- 23:27 – 24:33,
शुक्र- 24:33 – 25:40,
बुध- 25:40 – 26:47,
चन्द्र- 26:47 – 27:53,
शनि- 27:53- 29:00,
बृहस्पति- 29:00 – 30:07,
मंगल- 30:07 – 31:13,
आज 25 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको संतान की ओर से भी कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और कोई दूर रह रहे परिजन आपसे मिलने आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक एकता बनी रहेगी। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के कामों मे कुछ अड़चनें पैदा हो सकती हैं। आप मौसमी बीमारियो की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। नौकरी में यदि बदलाव करने की कोई योजना कर रहे हैं, तो वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर कोई फैसला दिल की जगह दिमाग से लें, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। पार्टनरशिप में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपके किसी सहयोगी से लड़ाई झगड़े रहेंगे और आपको किसी से काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगी, जिससे आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। परिवार में आप किसी किसी सदस्य को काम को लेकर कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। लड़ाई झगड़ों को आप बढ़ावा ना दें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को पारिवारिक मतभेदों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। बिजनेस में आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें बीच-बचाव करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने आस-पास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम को दिया था, तो वह उसकी तैयारी कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें। परिवार मे आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी, तो परिवार में लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे और संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपनी सोच से कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ उठाएंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी से कोई बात कहने से बचना होगा और आपके परिवार में कोई मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती है। आपका कोई काम धन को लेकर यदि रुका हुआ था, वह भी पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम को किया था, तो उसमें आपको अपने साथी पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान को कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। आपका कोई कीमती सामान चोरी होने का भय सता रहा है। आपको किसी पुराने परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनो भरा रहने वाला है। आपने यदि कोई निर्णय बिना सोचे समझे लिया, तो उसमें समस्याएं बढ़ सकती हैं। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। दीर्घकालिन योजना को गति मिलेगी। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप किसी कानूनी पचड़े में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। माता जी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। व्यवसाय में आपके कुछ विरोधी आपके कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातको के लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई पुराना काम पूरा होने में समस्या आएगी, लेकिन आपकी इन्कम बढ़ेगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको उसके जरूरी कामो पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में प्रेम व स्नेह बना रहेगा और यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से आपको खुशी होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।