Aaj ka rashifal 23 march: वृष राशि के जातकों को आज मिलेंगे पॉजीटिव रिजल्ट, विरोधियों को मात देने में होंगे सफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 23 march)। आज का सुविचार… धनवान बनने के लिए एक-एक कण का संग्रह करना पड़ता है और गुणवान बनने के लिए एक-एक क्षण का सदुपयोग करना पड़ता है। इस जीवन का पैसा अगले जन्म में काम नहीं आता, मगर इस जीवन का पुण्य जन्मों जन्म तक काम आता है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 23 मार्च 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- नवमी 29:37:29,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 10 चैत्र गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 28:17:18,
योग- वरियान 17:57:27, पश्चात-परिघ,
करण- तैतुल 17:36:01, पश्चात-गर,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:22:46,
सूर्यास्त- 18:32:48,
दिन काल- 12:10:02,
रात्रि काल- 11:48:47,
चन्द्रास्त- 12:04:34,
चंद्रोदय- 26:48:41,
राहू काल- 17:02-18:33 अशुभ,
यम घंटा- 12:28-13:59 अशुभ,
अभिजित- 12:03-12:52 शुभ,
प्रदोष- 18:33-20:56 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :9 आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:54-09:25,
लाभ- 09:25-10:57,
अमृत- 10:57-12:28,
शुभ- 13:59-15:30,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 18:33-20:01,
अमृत- 20:01-21:30,
चर- 21:30-22:59,
लाभ- 25:56-27:24,
शुभ- 28:53-30:22,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 06:23 – 07:24,
शुक्र- 07:24 – 08:24,
बुध- 08:24 – 09:25,
चन्द्र- 09:25 – 10:26,
शनि- 10:26 – 11:27,
बृहस्पति- 11:27 – 12:28,
मंगल- 12:28 – 13:29,
सूर्य- 13:29 – 14:29,
शुक्र- 14:29 – 15:30,
बुध- 15:30 – 16:31,
चन्द्र- 16:31 – 17:32,
शनि- 17:32 – 18:33,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 18:33 – 19:32,
मंगल- 19:32 – 20:31,
सूर्य- 20:31 – 21:30,
शुक्र- 21:30 – 22:29,
बुध- 22:29 – 23:28,
चन्द्र- 23:28 – 24:27,
शनि- 24:27 – 25:26,
बृहस्पति- 25:26 – 26:25,
मंगल- 26:25 – 27:24,
सूर्य- 27:24 – 28:23,
शुक्र- 28:23 – 29:23,
बुध- 29:23 – 30:22,

आज 23 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मंगलमय रहने वाला है। आपका किसी नई भूमि वाहन मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कोई पुराना लेन-देन चुकता हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। दोनों एक दूसरे के कामों में पूरा साथ देंगे। आप किसी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते में न आने दें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने विरोधियों की चाल को समझेंगे और उन्हें आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। आपको कोई किराए के काम से इनकम बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह पर आपके बॉस अमल अवश्य करेंगे। आपको अपने आस-पास में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – ग्रे है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जनसंपर्क बढ़ेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके शत्रु भी उत्पन्न होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कोई काम रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह कहीं आवेदन कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए आत्म सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। घर में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। लोग एक दूसरे की परवाह करेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों से काम को लेकर सलाह लेंगे। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके व्यवहार में सहनशीलता रहने से आप काफी कामों को लोगों से निकलवा सकेंगे। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। आप बिना सोचे समझे किसी से कोई बात ना करें। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर काफी खर्च करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कुछ टेंशन से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई कोर्ट केस यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कामों की सराहना होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपके विरोधियों को एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। भाई व बहनों से आपकी खुब पटेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका कोई काम यदि पेंडिंग चल रहा था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा करेंगे। बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट आपके लिए नयी समस्याएं खड़ी करेगा। आपको किसी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। आपको आज किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के विरोधी परेशान रहेंगे। आपके मन में खुशियां रहेंगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप आसानी से पूरा करेंगे। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी। इनकम अच्छी रहने से आप खर्चा आसानी से कर सकेंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आयें। घूमने करने के दौरान काई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की खुशियां बढ़ेंगी। अपने कामों में आपको धैर्य धीरज बनाए रखना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्यवसाय में आपको प्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी जीवनसाथी से खूब पटेगी। आप किसी से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके मन में नई आशाओं का संचार होगा, जिससे उनका मन खुश रहेगा और अपने कामों को लेकर वह काफी सक्रिय रहेंगे। नव विवाहित जातकों के जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से घर में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment