Aaj ka rashifal 23 january 2025: इस राशि के लिए विशेष फलदायक रहेगा आज का दिन, नए संपर्कों का मिलेगा लाभ, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 23 january 2025)। मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले मौन धारण कर स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मौन धारण करके नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है।

श्री गणेशाय नम:

पंचाग एवं राशिफल – 23-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- नवमी 17:37:07, पश्चात-दशमी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 10 माघ गते,
नक्षत्र- विशाखा 29:07:16*,
योग- गण्ड 29:05:25,
करण- गर 17:37:07, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- तुला 22:31:40, पश्चात-वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:14:32,
सूर्यास्त- 17:51:43,
दिन काल- 10:37:10,
रात्रि काल- 13:22:29,
चंद्रास्त- 12:22:34,
चंद्रोदय- 26:33:32,
राहू काल- 13:53-15:12 अशुभ,
यम घंटा- 07:15-08:34 अशुभ,
अभिजित- 12:12-12:54 शुभ,
प्रदोष- 17:52-20:35 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:15-08:34,
चर- 11:13-12:33,
लाभ- 12:33-13:53,
अमृत- 13:53-15:12,
शुभ- 16:32-17:52,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 17:52-19:32,
चर- 19:32-21:12,
लाभ- 24:33-26:13,
शुभ- 27:54-29:34,
अमृत- 29:34-31:14,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 07:15 – 08:08,
मंगल- 08:08 – 09:01,
सूर्य- 09:01 – 09:54,
शुक्र- 09:54 – 10:47,
बुध- 10:47 – 11:40,
चन्द्र- 11:40 – 12:33,
शनि- 12:33 – 13:26,
बृहस्पति- 13:26 – 14:19,
मंगल- 14:19 – 15:12,
सूर्य- 15:12 – 16:06,
शुक्र- 16:06 – 16:59,
बुध- 16:59 – 17:52,

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 17:52 – 18:59,
शनि- 18:59 – 20:05,
बृहस्पति- 20:05 – 21:12,
मंगल- 21:12 – 22:19,
सूर्य- 22:19 – 23:26,
शुक्र- 23:26 – 24:33,
बुध- 24:33 – 25:40,
चन्द्र- 25:40 – 26:47,
शनि- 26:47 – 27:54,
बृहस्पति- 27:54 – 29:00,
मंगल- 29:00 – 30:07,
सूर्य- 30:07 – 31:14,

आज 23 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। पारिवारिक समस्या फिर से सिर उठाएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। विद्यार्थी यदि किसी नये कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगो को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी दीर्घकालिन योजनाओ को गति मिलेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। संतान के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपका भविष्य पहले से बेहतर रहेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको कोई अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। आप अपने घर के जरूरी कामों को भी पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का रिश्ता साथी के साथ बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को लेकर कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपके धन संबंधित मामले आसानी से सुलझेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको धैर्य साहस से काम लेने की आवश्यकता है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे। आपके निवेश संबंधी मामलों में पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यदि आपके मन मे किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी से कोई पुरानी बात शेयर ना करें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे, तो उसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका धन यदि कहीं डूबा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर टेंशन रहेगी। आप अपने बिजनेस पर थोड़ा कम ध्यान देंगे, जिससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काम लंबे समय के लिए लटक सकते हैं। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। माताजी की सेहत में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जिस कारण आपकी भाग दौड़ अधिक रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने से खुशियां रहेंगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोच रहे थे, तो उसके लिए भी आसानी से समय निकाल सकेंगे। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अजनबी पर आंख मूंद कर भरोसा भी ना करें। कार्यक्षेत्र में आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा बेनिफिट मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनके साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। आपको कुछ मशीनरी की खरीदारी कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कामों में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से परिवार में खुशियां भरपूर रहेंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment