पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 22 march)। आज का सुविचार… पुराने लोग भावुक थे, तब वो संबंध को संभालते थे। बाद मे लोग प्रॅक्टिकल हो गये, तब वो संबंध का फायदा उठाने लग गए। अब तो लोग प्रोफेशनल हो गए, फायदा अगर है तो ही संबंध बनाने लग गए।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल- 22 मार्च 2025
शीतला-अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- अष्टमी 29:22:49,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 09 चैत्र गते,
नक्षत्र- मूल 27:22:33,
योग- व्यतिपात 18:35:14,
करण- बालव 16:58:21, पश्चात-कौलव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:23:55,
सूर्यास्त- 18:32:14,
दिन काल- 12:08:19,
रात्रि काल- 11:50:31,
चन्द्रास्त- 11:07:12,
चंद्रोदय- 25:58:30,
राहू काल- 09:26-10:57 अशुभ,
यम घंटा- 13:59-15:30 अशुभ,
अभिजित- 12:04-12:52 शुभ,
प्रदोष- 18:32-20:56 तक,
गंड मूल- 06:24-27:23 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 07:55-09:26,
चर- 12:28-13:59,
लाभ- 13:59-15:30,
अमृत- 15:30-17:01,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 18:12-20:01,
शुभ- 21:30-22:59,
अमृत- 22:59-24:28,
चर- 24:28-25:56,
लाभ- 28:54-30:23,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 06:24 – 07:25,
बृहस्पति- 07:25 – 08:25,
मंगल- 08:25 – 09:26,
सूर्य- 09:26 – 10:27,
शुक्र- 10:27 – 11:27,
बुध- 11:27 – 12:28,
चन्द्र- 12:28 – 13:29,
शनि- 13:29 – 14:29
बृहस्पति- 14:29 – 15:30,
मंगल- 15:30 – 16:31,
सूर्य- 16:31 – 17:32,
शुक्र- 17:32 – 18:32,
रात्रि का होरा चक्र
बुध- 18:32 – 19:31,
चन्द्र- 19:31 – 20:31,
शनि- 20:31 – 21:30,
बृहस्पति- 21:30 – 22:29,
मंगल- 22:29 – 23:28,
सूर्य- 23:28 – 24:28,
शुक्र- 24:28 – 25:27,
बुध- 25:27 – 26:26,
चन्द्र- 26:26 – 27:25,
शनि- 27:25 – 28:24,
बृहस्पति- 28:24 – 29:24,
मंगल- 29:24 – 30:23,
आज 22 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई काम लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी फाइनल होगी। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं चलेंगी। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर काफी परेशान रहेंगे। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। ऊपर यदि कुछ कर्जा था तो उसे भी आप काफी हद तक उतरने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी आस-पास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर थोड़ी जिम्मेदारी आने से आप घबरा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उनके लिए अच्छा रहेगा। आपको मेहनत अनुसार फल मिलने से खुशी होगी। आप अपने खर्चों को करने से पहले अपनी जेब पर भी पूरा ख्याल रखें। आपका किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो कानूनी हो सकती है। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सिल्वर है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आत्मसम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर पर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी। आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा, क्योंकि नही तो बाद में नुकसान हो सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के कामों की सराहना होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपके कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – श्याम है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन चिंताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी भूमि वाहन आदि से संबंधित यदि कोई वाद विवाद कानून में चल रहा है, तो आपको उसमे चुप लगाना होगा। आप शौक मौज की चीजों में अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आप अपने बिजनेस में लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। इन्कम वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी धन प्राप्ति के मार्ग से सुगम होंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको किसी पैत्रक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर डाल सकते हैं। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने बिजनेस में छुट-पुट लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
- Read Also: Sarkari Yojana MP: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, कहा- इन महिलाओं को हर महीने देंगे 5000 रुपये
11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के बिगड़े काम बनेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी काम में यदि बाधा आ रही थी, तो उसके दूर होने की संभावना है। आप अपने घर परिवार के कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो वह आसानी से पूरे होंगे। पिताजी से आप किसी काम को लेकर धन उधार ले सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। दोनों एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। नयी ऊर्जा आपके मन में विराजमान रहेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ी टेंशन तो रहेगी, लेकिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।